• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना वायरस को हल्के में ना ले, बिना जरूरत घर से नहीं निकले : योगी

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या में कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से वार्ता करने के साथ ही मीडिया से भी बात की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण महामारी है। इसको जरा सा भी हल्के में नहीं ले। बिना जरुरत के घर से नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों टीकाकरण का काम सही दिशा में चल रहा है। टीकाकरण का कार्यक्रम ही इस समय हमारी शीर्ष वरीयता में है।

हमारा भी प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक टीकाकरण की प्रक्रिया से वंचित न रह सके। उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रदेश में हम अभी तक लगभग 1.40 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं। आज से हमने प्रदेश में वैक्सीन के कार्यक्रम को और तेज कर दिया है। अब प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन कार्यक्रम 18 जिलों तक हो गया है।

डिप्टी CM केशव मौर्या ने CHC का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने हमारे सामने एक नई चुनौती पेश की। इसी दौरान जीवन रक्षक दवा के साथ मेडिकल ऑक्सीजन की मांग अचानक बढ़ गई। हमें अयोध्या को भी ऑक्सीजन की आपूत करनी है, जहां से इसे आसपास के जिलों में आपूर्ति  की जा रही है। हम भारत सरकार और पीएम मोदी के शुक्रगुजार हैं जो इसके लिए विशेष ट्रेन चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही दवा तथा बेड का भी हर जगह पर इंतजाम किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रैक, टेस्ट व ट्रीट के कारण प्रदेश में एक्टिव केस दिन पर दिन कम होते जा रहे है। उत्तर प्रदेश में अब तो स्थिति काबू में है। उन्होंने मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार का भी आभार जताया।

बच्चों के इलाज के लिए हर जिले में बने पीडियाट्रिक ICU : योगी

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू के साथ निगरानी समितियों व रैपिड रेस्पॉन्स टीम (आरआरटी) को विशेष अभियान के साथ जोड़ा है। हर ग्राम पंचायत में निगरानी समिति स्क्रीनिंग का काम कर रही है। लक्षणयुक्त लोगों को तत्काल मेडिकल किट पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के तमाम एक्सपर्ट कहते थे कि प्रदेश में पांच से दस मई के बीच में एक लाख केस प्रतिदिन आएंगे। यह तो ट्रैक, टेस्ट, और ट्रीट के एग्रेसिव अभियान का परिणाम है कि प्रदेश में कोरोना से पॉजिटिव होने वाले लोगों की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर का मुकाबला उत्तर प्रदेश ने बेहतर तरीके से किया था, जिसके बेहतर परिणाम भी सामने आए थे। दूसरी लहर में भी हम उसी प्रबंधन के साथ काम कर रहे हैं। दस दिन में उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में एक्टिव केस कम हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में कोरोना के खिलाफ मजबूती से अभियान चल रहा है, जिसके अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।

गोरखपुर में उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने चरगांवा में मेडिकल कॉलेज सेंटर का निरीक्षण करने के दौरान वहां पर कोरोना वैक्सीनेशन कराने वाले कुछ लाभार्थियों से बात भी की। इस दौरान उनके साथ गोरखपुर के कमिश्नर, एडीजी जोन तथा डीएम भी साथ में थे।

Tags: ayodhya newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

मामूली विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी जेठ गिरफ्तार

Next Post

एक बार फिर Samsung Galaxy M51 पर मिल रही छूट

Writer D

Writer D

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Next Post
Samsung Galaxy M51 is getting discounts once again

एक बार फिर Samsung Galaxy M51 पर मिल रही छूट

यह भी पढ़ें

Madhur Bajaj

नहीं रहे बजाज ऑटो के पूर्व चेयरपर्सन, 63 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

11/04/2025

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, बोले- हमने किया कोरोना वायरस पर हमला

05/09/2020

इस राज्य में है एशिया का सबसे बड़ा कीड़ी नगरा, यहां है करोड़ों चींटियों का साम्राज्य

05/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version