• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन में इस समय गलती से भी न बांधें राखी, हो सकता है अनर्थ

Writer D by Writer D
04/08/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Raksha Bandhan

Raksha Bandhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) हर साल सावन की पूर्णिमा तिथि पर पड़ता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और उसके खुशहाल जीवन की कामना करती है। फिर भाई अपनी बहन को उपहार के साथ जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। जिस तरह शादी-विवाह और गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है, ठीक वैसे ही राखी बांधने के लिए भी शुभ मुहूर्त देखना जरूरी होता है। धार्मिक मान्यता है कि अगर कोई काम शुभ समय में किया जाए तो उसका परिणाम सकारात्मक होता है। वहीं, अशुभ मुहूर्त में किया गया काम नकारात्मक परिणाम दे सकते है।

हिंदू पंचांग में कुछ अशुभ मुहूर्त बताए गए हैं, जिनमें शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। वे अशुभ मुहूर्त हैं – राहुकाल, दुर्मुहूर्त, गुलिक काल, यमगण्ड आदि। इन मुहूर्त में राखी नहीं बांधनी चाहिए, क्योंकि इन समय को अशुभ माना जाता है। आइए जानें कि 9 अगस्त को अशुभ मुहूर्त कब-कब रहेंगे।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) 2025 अशुभ मुहूर्त

गुलिक काल

पंचांग के मुताबिक, गुलिक काल शनि ग्रह से जुड़ा होता है और इसका असर मिलाजुला होता है यानी न तो पूरा शुभ और न ही पूरी तरह अशुभ। 9 अगस्त को गुलिक काल सुबह 5:47 से 7:27 बजे तक रहेगा।

राहुकाल

पंचांग के अनुसार, राहुकाल के समय को बेहद अशुभ माना जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। 9 अगस्त को राहुकाल सुबह 9:07 से 10:47 बजे तक रहेगा।

दुर्मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, दुर्मुहूर्त दिन में दो बार आता है, पहला 5:47 से 6:40 बजे तक और दूसरा 6:40 से 7:34 बजे तक। यह समय विघ्न और असफलता देने माना गया है, इसलिए इस दौरान भी राखी न बांधें।

यमगण्ड काल

यमगण्ड काल भी राहुकाल की तरह नकारात्मक प्रभाव वाला होता है और इसे मृत्यु से जुड़ा काल कहते हैं। पंचांग के मुताबिक, यमगण्ड काल का समय 9 अगस्त को दोपहर 2:06 से लेकर 3:46 बजे तक रहेगा।

आडल योग

पंचांग के मुताबिक, आडल योग शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देता है। यह योग चंद्रमा से जुड़ा एक विशेष योग होता है, जो व्यक्ति के मानसिक, वैवाहिक और निर्णय को प्रभावित करता है। यह योग 9 अगस्त दोपहर 2:23 बजे से अगले दिन 10 अगस्त सुबह 5:48 बजे तक रहेगा।

वर्ज्य काल

पंचांग में वर्ज्य काल भी अशुभ मुहूर्त बताया गया है। 9 अगस्त को वर्ज्य काल शाम 6:18 से 7:52 बजे तक रहेगा। इस दौरान विवाह, यात्रा, पूजा आदि शुभ कार्यों से परहेज करना चाहिए।

बाण काल

पंचांग के मुताबिक, बाण काल किसी भी शुभ कार्य के लिए अशुभ होता है और इसमें गृह प्रवेश, शादी, नया व्यापार शुरू करना या कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए।

2025 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 5:47 मिनट से लेकर दोपहर 1:24 मिनट तक रहेगा। राखी बांधने के लिए कुल 7 घंटे 37 मिनट का समय मिलेगा।

Tags: Raksha Bandhan
Previous Post

सावन का अंतिम सोमवार आज, जानें कैसे करें शिव जी की पूजा

Next Post

सावन के आखिरी सोमवार पर होता शिव-पार्वती का मिलन

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
Sawan

सावन के आखिरी सोमवार पर होता शिव-पार्वती का मिलन

यह भी पढ़ें

army encounter

घाटी में सेना का आतंक पर प्रहार, 36 घंटे में ढेर किए 9 आतंकी

31/12/2021
Share Market

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 208 अंक टूटा

14/01/2022
यूपी में 16 जनवरी को Amit mohan prasad,

यूपी में ड्राई रन की तैयारी पूरी, लखनऊ के छह सेंटरों पर होगा आयोजन

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version