• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमरनाथ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा, बढ़ी सुरक्षा, पुलिस ने कही ये बात…

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, धर्म, राष्ट्रीय
0
Amarnath Yatra

amarnath yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर और जीआरपी पुलिस स्टेशन के बाहर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का कथित धमकी भरा पोस्टर चस्पा मिला। पोस्टर खंभे पर चिपकाए गए थे। इसमें अमरनाथ यात्रा पर न आने की लोगों को धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस इसे मात्र अफवाह बता रही है। पुलिस का कहना है कि केवल सोशल मीडिया पर इस प्रकार के पोस्टर प्रसारित किए गए। मौके पर जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

धमकी भरे पोस्टर मिलने की बात सामने पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई। जीआरपी के एसएचओ राहुल देव ने बताया कि कोई पोस्टर नहीं मिला है। यह मात्र अफवाह है। त्रिकुटा नगर पुलिस थाने के एसएचओ दीपक कुमार ने का भी कहना है कि मौके पर पुलिस गई थी। जांच के दौरान कोई पोस्टर नहीं मिला है। सोशल मीडिया में शरारती तत्वों ने अफवाह फैलाई है। जांच चल रही है।

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर के यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस साल यात्रा शुरू होने की तारीख 28 जून प्रस्तावित है, इसमें अब मात्र 8 दिन बाकी है।

टीनशेड लगाते समय उतरा करंट, 13 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

यात्रा होगी या नहीं, इसको लेकर श्राइन बोर्ड अपना रुख साफ नहीं कर रहा। लिहाजा यात्री परेशान हैं। ऐसे ही राजस्थान के 200 यात्री हैं, जो पिछले 15 साल से यात्रा पर आ रहे हैं, लेकिन इस बार यात्रा को लेकर दुविधा में है। इन यात्रियों को लेकर जम्मू पहुंचने वाले मोती राम ने कहा कि बोर्ड की ओर से यात्रा को लेकर सही रिस्पांस नहीं मिल रहा।

मोती ने बताया कि उनके क्षेत्र के 200 लोगों ने 28, 29 और 30 जून का पंजीकरण कर रखा है, लेकिन अब तक उन्हें यह नहीं मालूम कि यात्रा होनी भी है या नहीं।

वह कई बार बोर्ड से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिल रहा। जम्मू-कश्मीर सरकार को चाहिए कि वह इस पर अपना रुख साफ करे, ताकि वह लोग यात्र को लेकर अपनी तैैयारी कर सकें।

Tags: Amarnath YatraAmarnath yatra 2021Jammu-Kashmir news
Previous Post

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में मेहमान टीम का दबदबा जारी

Next Post

अक्षय कुमार बोले मैंने जन्म के बाद पहली बार इतना आराम किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Akshay Kumar said I took so much rest for the first time after birth

अक्षय कुमार बोले मैंने जन्म के बाद पहली बार इतना आराम किया

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

vastu tips

बार-बार हो जाती है धन की कमी, तो फौरन सुधार लें अपनी ये गलतियां

19/09/2025
दिल्ली मेट्रो Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों के वेतन को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

19/08/2020
Indira Ekadashi

इंदिरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

28/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version