Main Sliderफैशन/शैली

आलू-प्याज के पकौड़े नहीं इस मानसून ट्राई करें मूंग दाल पकौड़ा

नई दिल्ली| बारिश के मौसम में हर किसी को चाय के साथ-साथ गर्मा-गर्म पकौड़े खाना बेहद पसंद होता है। लेकिन हर मानसून आलू-प्याज के पकौड़े खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस मॉनसून घर पर ट्राई करें मूंग दाल के पकौड़े। यह  इंस्टेंट पकौड़ा रेसिपी है, जो कभी भी बड़ी आसानी से तुरंत बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री-

  • धुली मूंग दाल- 1 कप
  • बारीक कटी मिर्च-1 चम्मच
  • दरदरा धनिया- 1 चम्मच
  • दरदरी काली मिर्च-1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • तेल -आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका-

मूंग दाल को अच्छी तरह से धोकर दो घंटे के लिए पानी में भिगाएं। दो घंटे बाद दाल को पानी से निकालें। दो चम्मच पानी और मिर्च के साथ दाल को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इस पीस को एक बड़े बर्तन में निकालें और उसमें काली मिर्च, धनिया और नमक डालकरल मिलाएं। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें अपनी उंगलियों से लगभग एक-एक चम्मच जितना मिश्रण डालती जाएं। कड़ाही में एक बार में ढ़ेर सारे पकौड़े तलने की गलती नहीं करें। सुनहरा  होने तक मूंग दाल पकौड़े को तलें। हरी और मीठी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Related Articles

Back to top button