• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माघ माह में करें ये 5 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी!

Writer D by Writer D
20/01/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Magh Month

Magh Month

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस समय हिंदू कैलेंडर का ग्यारहवां यानी माघ (Magha) महीना चल रहा है। इस महीने को स्नान और दान करना बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ माह में तीर्थ स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती हैं। माघ माह में विशेष रूप से काले तिल के उपाय अत्यधिक लाभकारी माने गए हैं।

ऐसा कहा जाता है कि माघ के महीने में तिल से जुड़े कुछ उपाय करने से व्यक्ति का लोक और परलोक दोनों में कल्याण होता है। माघ महीने में सकट चौथ, षटतिला एकादशी और मौनी अमावस्या जैसे प्रमुख त्योहार पड़ते हैं, जिनपर तिल का विशेष महत्व है। आइए आपको माघ माह में काले तिल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताते हैं।

माघ (Magha) माह में तिल के उपाय

माघ माह में काले तिल के उपाय न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इन्हें करने से मानसिक और आध्यात्मिक शांति मिलती है। माघ माह के उपाय पितरों की कृपा पाने, शनि दोष से दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने में सहायक होते हैं। माघ का महीना तिल का दान करने और आपका जीवम कल्याणकारी बनाने का सर्वोत्तम समय है।

पूजा में तिल का उपयोग

माघ माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पद्म पुराण के मुताबिक, तिल भगवान विष्णु से उत्पन्न हुए हैं। इसी कारण तिल को मोक्षदायक होने का वरदान प्राप्त है। माघ माह में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

तिल का करें दान

माघ माह में खासतौर पर षटतिला एकादशी के दिन काले तिल का दान करना सबसे शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस महीने में जितने तिल दान किए जाते हैं, उतने वर्षों तक व्यक्ति वैकुंठ में सुख मिलता है। तिल का दान मृत्यु के बाद वैकुंठ लोक में स्थान दिलाने वाला माना गया है।

पितरों का करें तर्पण

माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद पितरों को जल अर्पित करना चाहिए। इस तर्पण के दौरान कुशा के साथ काले तिल का उपयोग करें। काले तिल को मोक्षदायक माना जाता है और इससे पितरों को तृप्ति देकर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता है।

शनि दोष के उपाय

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या है, तो शनिवार के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। माघ माह में सूर्य देव शनि की राशि मकर में रहते हैं। धार्मिक कथा के अनुसार, सूर्य देव को शनिदेव ने काले तिल भेंट किए थे, जिससे वे प्रसन्न हुए। इस महीने में काले तिल का दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

षटतिला एकादशी का उपाय

षटतिला एकादशी के दिन काले तिल का दान करने से घर में सुख, समृद्धि, धन और वैभव का आगमन होता है। इस दिन तिल का दान फलदायक माना जाता है। षटतिला एकादशी के दिन तिल का महत्व बहुत अधिक है, जिसके कारण इसके नाम षटतिला एकादशी पड़ा।

Tags: Astrology
Previous Post

इस समय कपड़े धोने से होता हैं अशुभ

Next Post

सोम प्रदोष व्रत के दिन न करें ये गलतियां, मिल सकता है नकारात्मक परिणाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों के लिए रामबाण है ये दूध, हेयर हो जाएंगे सॉफ्ट और शाईनी

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Next Post
Pradosh Vrat

सोम प्रदोष व्रत के दिन न करें ये गलतियां, मिल सकता है नकारात्मक परिणाम

यह भी पढ़ें

Dacoit Bhalachandra

मुठभेड़ में मारे गए इनामी डकैत भालचंद्र का पुलिस बल के बीच हुआ अंतिम संस्कार

02/04/2021

सपा के ‘पीडीए’ का खेल समझ चुकी है जनता, मोदी-योगी के साथ खड़ा है हर वर्ग

22/04/2026
AK Sharma

प्रधानमंत्री के प्रयासों से गरीबों को गरीबी से निकालने के लिए दिया जा रहा कई योजनाओं का लाभ: एके शर्मा

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version