• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपच और पेट की परेशानियों से छुटकारा के लिए करें ये घरेलू उपाय

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
home remedies for indigestion

home remedies for indigestion

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। शरीर के स्वस्थ रहने के लिए पाचन क्रिया का सुचारु रुप से चलना बहुत जरुरी है। पाचन सही न होने पर पेट से संबंधित बीमारियों से तो जूझना ही पड़ता है और भी कई समस्याएं होने लगती हैं। खराब दिनचर्या, रात को सही से नींद न लेना, ज्यादा अनहेल्दी जैसे तला-भुना या जंक फूड अधिक मात्रा में लेना आपके पाचन क्रिया पर बुरा असर डालता है। जिसके कारण अपच, कब्ज आदि समस्याएं होने लगती हैं। अधिक धूम्रपान या अल्कोहल के सेवन से भी पाचन क्रिया पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आपको पाचन से संबंधित परेशानियां रहती हैं तो  इन समस्याओं को आप कुछ आयुर्वेदिक घरेलू चीजों से दूर कर सकते हैं।

बड़ी इलायची को गरम मसाले में हर घर में उपयोग किया जाता है ये आसानी से मिल भी जाती है। बड़ी इलायची का पाउडर बनाकर उसका सेवन मिश्री के साथ करने से डाइजेशन ठीक होता है। आधा चम्मच इलायची का पाउडर और उतनी ही मात्रा में मिश्री को एक साथ लें। इससे आपकी पाचन क्रिया में सुधार होगा।

खाना खाने के बाद सौंफ लेना बहुत सही रहता है, ये खाने को पचाने में मदद करती है। इसलिए कुछ लोग खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ लेते हैं। अगर आपको पाचन में परेशानी होती है तो एक चौथाई चम्मच सौंठ का पाउडर, एक चम्मच सौंफ में मिश्री मिलाकर तीनों टाइम चबाकर खाएं। इससे पाचन क्रिया सही होती है।

जायफल भी गरम मसाले में उपयोग किया जाता है। ये पाचन के लिए भी सही रहता है। अगर आपको पाचन संबंधी परेशानियां रहती हैं तो दो चम्मच नींबू का रस लें और उसमें तीन चुटकी जायफल का पाउडर मिक्स करें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पिएं। ये पाचन के साथ आपकी सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा।

सोंठ और धनिया पाउडर दोनों ही पाचन के लिए एक बेहतर चीजें हैं। दो चम्मच धनिया पाउडर और आधा चम्मच सोंठ को दो गिलास पानी डाल कर उबालें और काढ़े की तरह तैयार कर लें। इसे 2-2 चम्मच तीनों समय पीएं। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी और आपको पेट से संबंधित तकलीफों से राहत मिलेगी।

Tags: Home remedies for constipationhome remedies for gas problem in stomach in hindihome remedies for indigestionhome remedies for loose motionshome remedies for stomach painhome remedies in hindiघरेलू उपाय पेट दर्द कापेट की परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय
Previous Post

हनुमान जी के जाप से मिलती है सफलता, समृद्धि एवं खुशहाली

Next Post

पैसेंजर प्लेन का कंट्रोल रूम से टूटा संपर्क, 28 यात्री है सवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
Main Slider

‘दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए अखिलेश जी’, राजभर का तीखा तंज- ‘इस बार 47 सीट भी आ जाए तो कहिएगा’

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पाने वालों से पैसे मांगने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा: सीएम योगी

22/09/2026
Main Slider

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

22/09/2026
Next Post
airplanes

पैसेंजर प्लेन का कंट्रोल रूम से टूटा संपर्क, 28 यात्री है सवार

यह भी पढ़ें

ब्राजील में कोरोना

ब्राजील में कोरोना से 88 हजार से ज्यादा की मौत, 25 लाख के करीब संक्रमित

29/07/2020
Pappu Yadav

जाप प्रमुख का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पप्पू यादव

14/02/2023
Premananda Maharaj

सूजी आंखें, लाल चेहरा… संत प्रेमानंद का हाल देख इमोशनल हुए भक्त; सामने आया वीडियो

07/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version