• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए करें ये खास उपाय, संवरेगा जीवन

Writer D by Writer D
20/01/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Dev

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनि (Shani Dev) जिस पर प्रसन्न होते हैं यानी जिसका शनि ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, वह तो रंक से राजा बन सकता है। शनि खराब हो तो राजा भी रंक हो जाता है। कहते हैं कि शनिदेव (Shani Dev) के कारण ही राम को वनवास जाना पड़ा, रावण को राम के हाथों मरना पड़ा, पांडवों को राज्य से भटकना पड़ा आदि। आज इस कड़ी में हम आपको शनि के अशुभ होने के संकेत और इन्हें दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

शनि (Shani Dev) के अशुभ होने की निशानी

शनि के अशुभ प्रभाव के कारण मकान या मकान का हिस्सा गिर जाता है या क्षति ग्रस्त हो जाता है, नहीं तो कर्ज या लड़ाई-झगड़े के कारण मकान बिक जाता है। अंगों के बाल तेजी से झड़ जाते हैं। नखून कमजोर हो जाते हैं। घर में अचानक आग लग सकती है। धन, संपत्ति का किसी भी तरह से नाश होता है। समयपूर्व दांत और आंख की कमजोरी हो जाती है।

गरीब या ब्राह्मण को खिलाएं खीर

इस दिन खीर बनाकर किसी गरीब या ब्राह्मण को खिलाएं। ऐसे करने से शनि का अशुभ प्रभाव कम होगा। अगर आप खीर नहीं बना सकते तो आप उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर किसी गरीब या ब्राह्मण को खिला सकते हैं।

पीपल पर मीठा जल अर्पित करें

शनि की साढ़ेसाती से ग्रस्त हैं तो शनिवार को अंधेरा होने के बाद पीपल पर मीठा जल अर्पित कर सरसों के तेल का दीपक व धूप अगरबत्ती अर्पित करने के साथ वहीं बैठकर क्रमशः हनुमान, भैरव व शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल की सात परिक्रमा करें।

जरूरतमंद को दें तेल

अगर किसी व्यक्ति पर शनि की अंतर्दशा, महादशा, ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही है तो उस व्यक्ति को शनिश्चरी अमावस्या के दिन सरसों का तेल एक लोहे के बर्तन में रखें और उस बर्तन में अपना चेहरा देखें। इसके बाद इस तेल को किसी जरूरतमंद को दे दें। ऐसा करने से शनि के प्रतिकूल प्रभाव कम होते है।

काले कुत्ते को खिलाएं रोटी

शनि के प्रकोप को कम करने के लिए कुछ और सरल उपाय भी है। जैसे आप एक रोटी पर सरसों का तेल लगाकर इसे किसी काले कुत्ते को खिलाएं। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में अगर आप शनिश्चिरी अमावस्या पर ऐसा करते हैं तो आपको अधिक लाभ मिलेगा।

काले घोड़े को खिलाए लड्डू

शनि ढैया शमन के लिए शुक्रवार रात्रि में 8 सौ ग्राम काले तिल पानी में भिगो दें और शनिवार को प्रातः उन्हें पीसकर एवं गुड़ में मिलाकर 8 लड्डू बनाएं और किसी काले घोड़े को खिला दें। आठ शनिवार इस प्रक्रिया को करें।

शनि स्तोत्र का पाठ

शनि के प्रभाव को कम करने के लिए वैसे तो शनि स्तोत्र का पाठ आप हर शनिवार को कर सकते हैं। लेकिन, शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनि स्तोत्र का 11 बार पाठ करने से शनि दोष दूर होता है।

दान का महत्व

शनि को प्रबल करने के लिए आप कंबल, जूता, चप्पल, लोहा, काले कपड़े और नारियल जटा वाला दान कर सकते हैं। शनिवार को सरसों तेल, भैंस और काली गाय का दान भी उपयोगी होता है।

पीपल वृक्ष पर लपेटें सूत

प्रत्येक शनिवार को पीपल वृक्ष के चारों ओर 7 बार कच्चा सूत लपेटें और यह क्रिया करते समय शनि के किसी भी मंत्र का जप करते रहें। इसके बाद वृक्ष का पूजन करें। और हां जरूरी बात इस दिन भोजन में नमक का प्रयोग न करें।

नीलम धारण करें

शनि के प्रभाव को कम करने के लिए अगर आप नीली या नीलम धारण करने का सोच रहे हैं तो शनिश्चरी अमावस्या का दिन बहुत अच्छा है। शनिश्चरी अमावस्या पर इन रत्नों को धारण करना बहुत ही शुभ फलदायी होता है। इससे शनि का प्रतिकूल प्रभाव जल्दी दूर होता है और जीवन में सुख एवं लाभ का आगमन तेजी से होता है।

Tags: Kaise karein Shanidev ki Pujakundli me shani ki dashalord shani upaayremedies of shanidev
Previous Post

भगवान राम को अर्पित करें उनका प्रिय भोग, प्रभु प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

Next Post

स्कूल के छात्रावास में आग लगने से तेरह लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

flax seed
फैशन/शैली

ब्लड शुगर को कंट्रोल करेगा इन बीजों का सेवन

14/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
Next Post
Fire

स्कूल के छात्रावास में आग लगने से तेरह लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

पाकिस्तानी झण्डा लगाकर भडकाऊ वीडियो किया वायरल, गिरफ्तार

23/11/2023
Idli

ये डिश बन जाएगी सबकी फ़ेवरट, नोट करें ये रेसिपी

24/04/2026
Savin Bansal

डीएम के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में शिक्षिका की तैनाती

04/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version