• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंद्रमा कमजोर होता है तो गलत फैसले लेता है व्यक्ति, मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

Writer D by Writer D
10/10/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Moon

Moon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा (Moon)  को काफी असरदार माना गया है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा ठीक रहता है तो मानसिक शांति प्राप्त होती है, लेकिन चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति गलत फैसले लेने लगता है और जीवन में कई तरह के मानसिक तनाव झेलने पड़ते हैं।

भारतीय ज्योतिष के मुताबिक, चंद्रमा एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में सवा दो से ढाई दिन लगता है। चंद्रमा को कर्क राशि का स्वामी माना जाता है और रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा होते है। इसके अलावा पाताल लोक का स्वामी भी चंद्रमा को ही माना जाता है। चंद्रमा (Moon)  के सूर्य व बुध के साथ मित्रवत संबंध होते हैं, लेकिन राहु और केतु शत्रु ग्रह होते हैं।

चंद्रमा (Moon) कमजोर होने पर असर

यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत ही कमजोर हो जाता है। भावनाओं में बहकर गलत फैसले ले लेता है और बाद में अपने ही फैसलों पर दुख होता है। चंद्रमा कमजोर होने पर मानसिक बीमारी भी हो सकती है और अस्थमा जुकाम और जल से भय बना रहता है।

चंद्रमा (Moon) मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए भगवान शिव की उपासना करना चाहिए। इसके अलावा सोमवार को व्रत रखने से भी चन्द्र दोष दूर होता है। पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करने से भी चंद्र दोष दूर होता है। माता-पिता और गरीबों की सेवा करने से भी चन्द्र पीड़ा का निवारण होता है।

पुखराज धारण करने से लाभ

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, चंद्र दोष दूर करने के लिए पीड़ित व्यक्ति को श्वेत मोती या श्वेत पुखराज धारण करना चाहिए। साथ ही सफेद रंग के वस्त्र बांटने से भी लाभ होता है। चांदी की अंगूठी में 5 रती का मोती जड़वा कर सीधे हाथ की कनिष्ठा उंगली में धारण करें तत्काल लाभ होता है।

Tags: AstrologyAstrology tipschandra doshkundali
Previous Post

जीवन के सभी संकट होंगे दूर, ऐसे करें हनुमान जी की आरती

Next Post

कष्टों से मुक्ति पाने के लिए करें हनुमान जी के इन खास मंत्रों का जाप

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
cm dhami
Main Slider

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

07/08/2026
Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
Next Post
bada mangal

कष्टों से मुक्ति पाने के लिए करें हनुमान जी के इन खास मंत्रों का जाप

यह भी पढ़ें

House Attached

कुख्यात माफिया अनुपम दुबे की संपत्ति होगी कुर्क

27/08/2023
CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही बाबा साहेब को दिया सही मायनों में सम्मान: सीएम योगी

17/10/2023
Chattisgarh Rajyotsav

देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव

06/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version