• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रमा एकादशी पर करें ये खास उपाय, श्रीहरि दूर करेंगे दरिद्रता

Writer D by Writer D
28/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jaya Ekadashi

Jaya Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी (Rama Ekadashi) का व्रत रखा जाता है। सनातन धर्म में एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ मानी जाती है। रमा एकादशी को रमा एकादशी और कार्तिक कृष्ण एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हर साल रमा एकादशी का व्रत दिवाली से 4 दिन पहले रखा जाता है।

रमा एकादशी (Rama Ekadashi) से दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस एकादशी का नाम माता लक्ष्मी के रमा स्वरूप पर रखा गया है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करना शुभ माना जाता है। इस बार रमा एकादशी (Rama Ekadashi) का व्रत 28 अक्टूबर यानी कल रखा जा रहा है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। तो आइए जानते हैं कि रमा एकादशी के दिन कौन से खास उपाय करने चाहिए।

रमा एकादशी (Rama Ekadashi) के उपाय

1- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा

आर्थिक समस्याओं के निवारण के लिए रमा एकादशी के दिन 11 या 21 कौड़ियां लेकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर, विधिवत पूजा करके अगले दिन उन कौड़ियों को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें।

2- बिजनेस की समस्या

बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है तो रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और इस दौरान एक रुपए का सिक्का अर्पित करें। इसके बाद रोली, फूल, अक्षत आदि से विधि-विधान से पूजा करें।

3- प्रमोशन के लिए

इस दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाकर पीले रंग के कपड़े व पीले रंग के फल चढ़ाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपको कार्यक्षेत्र में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी और आप खूब तरक्की करेंगे।

4- जीवन में सुख समृद्धि के लिए

रमा एकादशी जैसे शुभ दिन पर तुलसी माता की पूजा अवश्य करें और शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। साथ ही, ‘ऊं वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करते रहें। इस उपाय से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

रमा एकादशी (Rama Ekadashi) की पूजन विधि

रमा एकादशी (Rama Ekadashi) के दिन व्रत जरूर रखना चाहिए। एकादशी का उपवास दशमी से शुरू हो जाता है। रमा एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि कर लें और फिर व्रत का संकल्प लें। एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए है। इस दिन भगवान विष्णु का धूप, पंचामृत, तुलसी के पत्तों, दीप, नैवेद्य, फूल, फल आदि चीजों से पूजा करें। इस दिन विष्णु जी को भोग में तुलसी पत्ती चढ़ाई जाती है, तुलसी का विशेष महत्त्व होता है। इससे व्यक्ति को समस्त पापों से छुटकारा मिल जाता है।

रमा एकादशी (Rama Ekadashi) व्रत वाली रात को भगवान का भजन-कीर्तन या जागरण करना चाहिए। इस दिन व्रत करने वाले जातकों को सोना नहीं चाहिए। व्रत के अगले दिन भगवान का पूजन कर ब्राह्मण को भोजन और दान आदि करना चाहिए। इसके बाद व्रत पारण करना चाहिए।

Tags: rama ekadashirama ekadashi daterama ekadashi kathaRama Ekadashi muhurat
Previous Post

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Next Post

आज रखा जाएगा रमा एकादशी व्रत, पढ़ें राजा मुचकंद और उसकी बेटी की कहानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

अनजाने में टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो करें ये काम, बचा जा सकता है अशुभ प्रभावों से

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: कलश में क्या डालें और क्या नहीं? जानें पूजा की जरूरी बातें

29/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Next Post
Jaya Ekadashi

आज रखा जाएगा रमा एकादशी व्रत, पढ़ें राजा मुचकंद और उसकी बेटी की कहानी

यह भी पढ़ें

दो कमांडो के साथ CM योगी के कार्यक्रम में शामिल हुए ‘छोटा योगी’

22/09/2021
Sawan

आज है सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

07/06/2021

डिग्री कालेजों के लाइब्रेरी में छात्रों को मिलेगी टैबलेट की सुविधा

26/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version