• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सकट चौथ के दिन करें ये उपाय, पूर्ण होगी हर मनोकामना

Writer D by Writer D
06/01/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Sakat Chauth

Sakat Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन संकष्टी चतुर्थी (Sakat Chauth) का व्रत किया जाता है। इस भगवान गणेश की पूजा का विधान है। वहीं माघ माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को भी सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है। सकट चौथ (Sakat Chauth) का पर्व सकट माता को समर्पित है एवं इस दिन मातायें अपने पुत्रों के कल्याण की कामना से व्रत रखती हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सकट चौथ(Sakat Chauth) के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में। इन उपायों को करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही सभी इच्छाओं की पूर्ति भी होती है।

1. अगर आप छोटी-छोटी खुशियों को बटोरकर अपने जीवन में आनंद भरना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद बचे हुए लड्डूओं को छोटी कन्याओं में बांट दें और उनका आशीर्वाद लें।

2. अगर आप अपने बच्चों के जीवन की गति को बनाये रखना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा के समय एक हल्दी की गांठ लें और उसे कलावे से बांधकर पूजा स्थल पर रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद उस हल्दी की गांठ को पानी की सहायता से पीस लें और उससे बच्चे के मस्तक पर तिलक लगाएं।

3. अगर आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है और आप चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द समाप्त हो जाये, तो सकट चौथ के दिन तिल और गुड़ के लड्डू बनाएं और गणेश भगवान की विधि-विधान से पूजा करके उन लड्डुओं से भोग लगाएं और बाकि बचे लड्डुओं को प्रसाद के रूप में परिवार के सब सदस्यों में बाँट दें।

4. अगर आप अपने परिवार में सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन अपने दोनों हाथों में लाल फूल लेकर गणेश भगवान को अर्पित करें। साथ ही फूल चढ़ाते समय ‘ऊँ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करें।

5. अगर आप अपने बच्चे की तरक्की और उसके मान-सम्मान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन अपने बच्चे के हाथों से मंदिर में तिल दान करवाएं। साथ ही गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

6. अगर आप अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति करना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को रोली और चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही गणेश जी के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:निर्विघ्नं कुरूमें देव सर्व कार्येषु सर्वदा।

7. अगर आप नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन आठ मुखी रुद्राक्ष की विधिवत पूजा करके गले में धारण करें।

8. अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन एक पान का पत्ता लें और उसके मध्य में रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। अब वह पान का पत्ता भगवान गणेश को अर्पित करें। साथ ही गणेश जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है – ‘ऊँ गं गणपतये नमः’।

9. अगर आप अपने घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि को बढ़ाना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान को मोदक का भोग लगाएं। साथ ही उनके सामने घी का दीपक जलाएं।

10. अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में मनोवांछित सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो सकट चौथ के दिन श्री गणेश भगवान को एक कपूर और 6 लौंग की आहुति दें। साथ ही एक कलावा का टुकड़ा लेकर गणेश भगवान के चरणों में रख दें और भगवान की पूजा करें। पूजा के बाद उस कलावे को अपने हाथ में बांध लें।

11. अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, तो सकट चौथ के दिन आपको अपने घर के मंदिर में सफेद रंग के गणपति जी की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। साथ ही भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करके संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

12. अगर आप अपने दांपत्य जीवन को भरपूर सुख से भर देना चाहते हैं, तो सकट चौथ (Sakat Chauth) के दिन दो बेसन के लड्डू, थोड़े-से तिल, चावल, मेवा और एक फल अलग-अलग पांच पोटली में बांध लीजिये। अब भगवान गणेश के मंदिर जाकर मंत्र जप करते हुए सारी चीजों को एक-एक करके भगवान को अर्पित करें। मंत्र है- ‘श्री गणेशाय नमः’ एक चीज चढ़ाएं और मंत्र बोलें – श्री गणेशाय नम:। इसी प्रकार बाकी की चीजें भी मंत्र बोलते हुए चढ़ाएं।

Tags: Sakat Chauth
Previous Post

Sakat Chauth: आज इतने बजे होगा चंद्रोदय, जानें चंद्रमा पूजा का महत्व

Next Post

सकट चौथ व्रत में पढ़ें साहूकार-साहूकारनी की तिलकुट वाली कहानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
Henna
फैशन/शैली

बालों में लगाएं मेहंदी, जानें इसे लगाने का सही तरीका

17/07/2026
Next Post
sakat chauth

सकट चौथ व्रत में पढ़ें साहूकार-साहूकारनी की तिलकुट वाली कहानी

यह भी पढ़ें

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 16 अगस्त को होने वाली ऑल इंडिया बार परीक्षा टली

31/07/2020

बिहार के ये दो शिक्षक है वर्ल्ड फेमस, जानिए इनकी शैक्षणिक कार्यशैली

08/04/2022

गलत दिशा में बढ़ रही भीड़ का हिस्सा बनने से बेहतर है सही दिशा में अकेले चलें

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version