• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साल की आखिरी पूर्णिमा पर करें ये उपाय, माता लक्ष्मी आपको बना देंगी धनवान!

Writer D by Writer D
03/12/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Magha Purnima

Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिलहाल मार्गशीर्ष यानी अगहन मास चल रहा है। जल्द ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Purnima) आने वाली है, जिसके बाद पौष का महीना शुरू हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान सत्यनारायण, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की उपासना की जाती है। पूर्णिमा (Purnima) पर पवित्र नदी में स्नान और गरीबों को दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना गया है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें पूर्णिमा पर अपनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पैसों से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती है।

पूर्णिमा (Purnima) को लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय

पूर्णिमा (Purnima) को पूजा: मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Purnima) के दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करें। पूजा के दौरान उन्हें कमल या गुलाब का फूल और दक्षिणावर्ती शंख अर्पित करें। साथ ही, श्रीयंत्र की भी पूजा करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

दीपक जलाना: मार्गशीर्ष पूर्णिमा की शाम को घी में चावल डालकर दीपक जलाएं। फिर इस दीपक को तुलसी के पास और घर के मुख्य द्वार पर रख देना चाहिए। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कमल गट्टे की माला: पूर्णिमा की सुबह नहा-धोकर सफेद या गुलाबी कपड़े पहनकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः‘ मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र जाप के लिए कमल गट्टे की माला का इस्तेमाल करना चाहिए।

कमल का फूल और गट्टे: पूर्णिमा की पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को कमल का फूल और 16 कमल गट्टे अर्पित करने चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने से शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं।

हल्दी का उपाय: मार्गशीर्ष पूर्णिमा को एक पीले कपड़े में 11 गांठ हल्दी बांधकर, ‘ॐ वक्रतुण्डाय हुं‘ मंत्र का 108 बार जाप करें। बाद में इस पोटली को घर की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सदस्यों की कमाई अच्छी होती है।

कौड़ियों का उपाय: पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में पांच पीली कौड़ियां अर्पित करें और उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। धार्मिक मान्यता है कि कौड़ी के इस उपाय को करने से घर में स्थायी धन का आगमन होता है।

श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ: मार्गशीर्ष पूर्णिमा की शाम को विशेष रूप से श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि पूर्णिमा पर श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से धन-संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

तुलसी में दूध अर्पित: अगहन पूर्णिमा की शाम विधिपूर्वक तुलसी माता की पूजा करें। फिर तुलसी को कच्चा दूध मिलाकर जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है और धन लाभ होता है।

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का मंत्र (Lakshmi ji Mantra)

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नीचे दिए गए मंत्रों का जाप जरूर करें

– ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
– ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः।
– ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।
– ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ।
ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ।

Tags: Purnima
Previous Post

पौष मास में भूलकर भी न करें ये काम! हो सकता है बड़ा नुकसान

Next Post

इन दिनों घर में नहीं बनानी चाहिए रोटी, आती है आर्थिक तंगी!

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों के लिए रामबाण है ये दूध, हेयर हो जाएंगे सॉफ्ट और शाईनी

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Next Post
Roti

इन दिनों घर में नहीं बनानी चाहिए रोटी, आती है आर्थिक तंगी!

यह भी पढ़ें

modi cabinet expansion

इस नए फोर्मूले से हो रहा है कैबिनेट विस्तार, जानिए किसे मिली एंट्री किसका हुआ प्रमोशन

07/07/2021
CM Nayab Singh Saini

12 मार्च को राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने जा रही: सीएम नायाब

25/02/2025
CM Yogi

सामान्य नागरिक की तुलना में दिव्यांगजनों का हमेशा किया बेहतरीन प्रदर्शन: सीएम योगी

03/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version