• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये कार्य

Desk by Desk
11/11/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
kartik purnima

kartik purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा का स्नान 19 नवंबर को किया जाएगा। कार्तिक का माह शुरु होते ही एक के बाद एक त्योहार आरंभ हो जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा इस माह का अंतिम पर्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का अंत किया था, जिसके कारण उनका नाम त्रिपुरारी पड़ा। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। इस दिन दान और स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा पर अपने घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए। इस दिन घर को व्यवस्थित रखना चाहिए और अपने मुख्य द्वार को भी सजाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे आपके घर में समृद्धि आती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान अवश्य करना चाहिए। इस दिन दीपदान करने का बहुत महत्व माना गया है, आप किसी नदी या सरोवर में दीपदान कर सकते हैं। यदि आपके घर के पास नदी नहीं है तो आप किसी मंदिर में जाकर दीपदान करें। इससे आपकी परेशानियां दूर होती हैं। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पूर्णिमा के दिन अपने घर के मुख्य द्वार के सामने स्वास्तिक अवश्य बनाएं। इस दिन विष्णु भगवान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और भगवान विष्णु की कृपा से आपके घर में सुख का वास होता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन चावल, दूध और शक्कर का दान करना चाहिए। थोड़ी सी शक्कर दूध और चावल नदी में भी प्रवाहित करना चाहिए। इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

Tags: Kartik PurnimaKartik Purnima 2021Kartik Purnima Kab HaiSpirituality
Previous Post

कार्य करने वाले व्यक्ति को कभी नहीं मिलता सम्मान

Next Post

चेहरे पर क्‍या लगाती हैं TV की ये Actress, जो दिखती हैं इतनी यंग एंड ब्यूटीफुल

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
यह टीवी अभिनेत्री

चेहरे पर क्‍या लगाती हैं TV की ये Actress, जो दिखती हैं इतनी यंग एंड ब्यूटीफुल

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
nikki tamboli

भाई को याद कर इमोशनल हुईं निक्की, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

05/05/2022
Honey Face Pack

सर्दियों में शहद खाने के हैं बहुत फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

10/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version