• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेहरे पर क्‍या लगाती हैं TV की ये Actress, जो दिखती हैं इतनी यंग एंड ब्यूटीफुल

Writer D by Writer D
11/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
यह टीवी अभिनेत्री

यह टीवी अभिनेत्री

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हम सभी का मानना है कि चाहे वह बॉलीवुड स्‍टार्स हों या फिर टीवी सेलेब्‍स, पर्दे पर खूबसूरत दिखने के लिए वह सभी मेकअप का प्रयोग निश्चित तौर पर करते ही करते हैं। और अगर मेकअप न भी लगाएं, तो चेहरे पर उनकी झुर्रियां साफ झलक जाती है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि हमारे कुछ टीवी स्‍टार्स ऐसे भी हैं, जिनकी बढ़ती हुई उम्र मानों थम सी गई है।

ये एक्‍ट्रेस 35 से 47 साल के बीच में हैं, लेकिन आज भी वैसी ही दिखती हैं, जैसी 20 साल पहले टीवी पर दिखा करती थीं। चलिए जानते हैं इन यंग एंड ब्‍यूटीफुल एक्‍ट्रेस की वेल मेंटेंड बॉडी और दमकती हुई स्‍किन का क्‍या राज है…

श्वेता तिवारी: 

shweta tiwari
श्वेता तिवारी

श्वेता की उम्र 40 साल की है और उनके दो बच्‍चे भी हैं, जिनमें से उनकी लड़की की उम्र 20 साल की है। बिन मेकअप के भी यंग और ब्‍यूटीफुल दिखने के लिए श्वेता ढेर सारा पानी पीती हैं और चेहरे पर मुल्‍तानी मिट्टी का फेस पैक लगाती हैं। श्वेता के काले-घने बालों की अगर बात करें तो वह उसे मेंटेन रखने के लिए ऑलिव ऑयल से मसाज करती हैं।

करिश्मा तन्ना: 36 साल

 

करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना

करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। उनकी उम्र भले ही 36 की हो, लेकिन दिखने में वह 25 साल से ज्‍यादा की नहीं लगती। वह अपनी स्‍किन को ग्‍लोइंग बनाने के लिए रोज सुबह उठ कर एक खास तरह का ग्रीन जूस पीती हैं, जिसमें ढेर सारी सब्‍जियों मिली होती हैं। इसके अलावा वह योग की भी दीवानी हैं।

​काम्या पंजाबी: 41 साल

​काम्या पंजाबी
​काम्या पंजाबी

टीवी पर अक्‍सर वैंप का रोल निभाने वाली खूबसूरत एक्‍ट्रेस की उम्र 41 साल की है, लेनिक वह दिखने में 30 साल से कम ही लगती हैं। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बताया था कि वह यदि जरूरी न हो तो मेकअप नहीं करती। साथ ही चेहरे पर कभी सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर लगाना नहीं भूलती। स्‍किन का ग्‍लो अंदर से बरकरार रहे इसके लिए वह ग्रीन टी भी पीती हैं।

​संजीदा शेख: 35 साल

संजीदा शेख
संजीदा शेख

35 साल की संजीदा शेख अब पहले से कहीं ज्‍यादा यंग दिखने लगी हैं। उनकी स्‍किन पर एक भी दाग-धब्‍बे नहीं हैं। इस बारे में जब उनसे पूछा गया, तो उन्‍होंने बताया कि वह रात में भरपूर नींद लेती हैं और तनाव से दूर रहती हैं। इससे चेहरे पर चमक आती है और आंखों में सूजन नहीं होती। साथ ही चेहरे पर मेकअप भी अच्छा दिखता है। वह धूप में कम निकलती हैं और स्‍किन पर बर्फ से मसाज करती हैं।

​साक्षी तंवर: 47 साल

​साक्षी तंवर
​साक्षी तंवर                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                         टीवी शो ‘कहानी घर-घर की’ में पार्वती का किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर अभी भी अपनी उम्र की एक्‍ट्रेस से कहीं ज्‍यादा यंग दिखती हैं। क्‍या आपको यकीन होगा अगर हम कहें कि उनकी उम्र 47 साल की है? जी हां, आप शायद शॉक्‍ड हो गए होंगे। लेकिन साक्षी अपनी हेल्‍थ और स्‍किन का काफी ख्‍याल रखती हैं। वह दिनभर में ढेर सारा पानी पीती हैं और चेहरे को 2-3 बार धोती हैं, जिससे गंदगी और तेल स्‍किन पोर्स को ब्‍लॉक न करे। इसके अलावा वह हमेशा बाहर जान से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करती हैं।

 

Tags: 24ghante online.combeauty secrets of indian actressesbeauty tips secretbollywood beauty secretscelebrities beauty secrets home remedieshow do celebrities get clear glow skinindian tv actress glowing skin secretkarishma tanna skin caresecrets to get glowing skinshweta tiwari skin care tipsskin care productsskincare tips hindistill young looking tv actressTV actress
Previous Post

कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये कार्य

Next Post

घर में कमरे बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें, आएगी सुख-समृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
vastu tips room facing

घर में कमरे बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें, आएगी सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें

Ashish Kapoor

गैंगरेप मामले में एक्टर आशीष कपूर को बड़ी राहत, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से मिली जमानत

12/09/2025

भारत में 24 घंटे में आए 24 हजार नए केस,234 की मौत

02/10/2021
Courts

लखनऊ का जिला कोर्ट आया कोरोना की चपेट में, ADJ समेत तीन कर्मचारी पॉजिटिव

13/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version