• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या आप जानते हैं नींबू से होने वाले इन चमत्कारी फायदों के बारे में

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सालों से लोग नींबू का उपयोग खाने से लेकर सेहत तक के लिए करते है। शरीर से जुड़ी हुई कई समस्याओं के लिए नींबू का उपयोग रोजमर्रा की चीजों में होता है। नींबू एक गुणकारी फल है। नींबू के कुछ उपयोग सभी को पता हैं जैसे एनर्जी की कमी महसूस हो रही है तो नींबू का पानी काफी है, पेट में खराबी या अपच लग रही है तो एक गिलास नींबू पानी राहत दिला सकता है। डॉ. लक्ष्मीदत्त शुक्ला के अनुसार, नींबू के रस में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। यदि रोज एक गिलास नींबू पानी पिया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। नींबू का रस ही नहीं, इसका तेल और छिलका भी फायदेमंद है।

नींबू के रस के फायदे

डॉ. लक्ष्मीदत्त शुक्ला बताते हैं कि नींबू का उपयोग किसी तरह से किया जा सकता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल या संतृत्प वसा नहीं होती है और यह कैलोरी में भी कम होता है।

नींबू के रस में फ्वैलोनॉइड नामक यौगिक होता है जो विभिन्न प्रकार के कैंसर से शरीर की रक्षा करता है। इसके नियमित सेवन से कैंसर कोशिकाओं को और बढ़ने से रोका जा सकता है।

डायरिया या कब्ज जैसी समस्या में नींबू तत्काल राहत दिलाता है। जिन लोगों का हाजमा लगातार खराब रहता है, उन्हें रोज सुबह उठकर एक गिलास नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

नींबू लिवर को स्वस्थ रखता है। यह शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में लिवर की मदद करता है। यह शरीर में पित्त बढ़ाता है, जिससे वसा और लिपिड को तोड़ने में मदद मिलती है।

जिन लोगों को हायपरटेंशन की समस्या है, वे नींबू का नियमित सेवन करें। नींबू में पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जो हार्ट संबंधी विकारों को दूर रखने के लिए जरूरी है।

नींबू में पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैं। शरीर में अतिरिक्त फैट के जमाव को रोकने के लिए पॉलीफेनॉल्स कारगर माने गए हैं।

नींबू के सेवन में बरतें ये सावधानियां

नींबू पानी पीने के तुरंत बाद दांतों को ब्रश नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी हो सकती है। गला खराब हो सकता है। जिन लोगों को अल्सर की बीमारी है, उन्हें नींबू से दूर रहना चाहिए। अधिकांश लोग नींबू पानी में शक्कर और नमक का उपयोग करते हैं। इन दोनों का अत्यधिक उपयोग सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

नींबू के तेल और छिलके के फायदे

डॉ. लक्ष्मीदत्त शुक्ला के अनुसार, नींबू के छिलकों में विटामिन, खनिज और फायबर होते हैं। इन छिलकों का पावडर बनाकर त्वचा पर लगाया जाए तो निखार आता है। इन छिलकों से मसाला भी बनाया जाता है। कहीं-कहीं चाय में इनका इस्तेमाल होता है।

इसी तरह नींबू का तेल एक एसेंशियल ऑयल है जो इसके छिलके के निकाला जाता है। इस तेल का उपयोग त्वचा, हेयर ग्रोथ, तनाव, बुखार, संक्रमण, अस्थमा, मोटापा, अनिद्रा, पेट की समस्याओं और थकान को दूर करने में होता है। यह अल्जाइमर की बीमारी में भी कारगर है।  नींबू का तेल कई अन्य तेल के साथ इस्तेमाल किया जाता है जैसे – जैतून का तेल, नारियल के तेल।

Tags: Benefits of LemonCholesterolFallenoidshindi newspotassiumकोलेस्ट्रॉलनींबू के फायदेपौटेशियमफ्वैलोनॉइड
Previous Post

बागवानी लाता है घर में शांति और समृद्धि, इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Next Post

लड़के इस तरह बनाए अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को परफेक्ट, कर पाएंगे लड़कियों को इम्प्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

walnut
फैशन/शैली

वजन घटाने में सहायक है ये मेवा

02/07/2026
फैशन/शैली

इस समस्या में रामबाण है मेथी का उपयोग

02/07/2026
chane ki kheer
फैशन/शैली

आज ले इस डिश का स्वाद, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post

लड़के इस तरह बनाए अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को परफेक्ट, कर पाएंगे लड़कियों को इम्प्रेस

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव बोले-गरीब छात्रों को स्मार्टफोन और नेटवर्क कनेक्शन दे सरकार

23/09/2020
कार ने मारी टक्कर

लखनऊ : बेकाबू कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

04/11/2020
Boiler Explosion

टायर गलाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो की मौत, तीन घायल

27/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version