• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रंप के बयान से अंतरराष्ट्रीय बवाल, खुद को बताया इस देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति

Writer D by Writer D
12/01/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Donald Trump

Donald Trump

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला पर अटैक किया था। इसी के बाद वहां के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया। इस हमले के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रविवार को एक तस्वीर शेयर की है। ट्रंप ने अपनी विकिपीडिया पेज की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति (Acting President) बताया गया है।

ट्रंप (Donald Trump) ने अपने ट्रुथ सोशल पर यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लिखा है कि ट्रंप ने वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति का 20 जनवरी 2025 को पद संभाला और जनवरी 2026 तक वो इस पद पर बने हुए हैं। इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को उनका उपाध्यक्ष (डिप्टी) भी बताया गया है।

ट्रंप (Donald Trump) ने ट्रुथ सोशल पर जो तस्वीर शेयर की है यह एक एडिट की हुई फोटो (Doctored Picture) है। तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। असल में विकिपीडिया पेज पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिलती है। फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक दस्तावेज या कानूनी ढांचा मौजूद नहीं है, जो यह दिखाए कि अमेरिका के राष्ट्रपति वेनेजुएला में कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं।

ऑनलाइन किए गए दावे के बावजूद, विकिपीडिया या अन्य व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले सार्वजनिक रिकॉर्ड्स में डोनाल्ड ट्रंप को वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में लिस्ट नहीं किया गया है।

In his Truth Social post, US President Donald Trump recognises himself as the ‘Acting President of Venezuela’ pic.twitter.com/A23DlWqIBw

— ANI (@ANI) January 12, 2026

US ने चलाया वेनेजुएला में ऑपरेशन

ट्रंप (Donald Trump) ने यह दावा उस घटना के कुछ हफ्तों बाद सामने आया, जब अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य हमला किया था। इस ऑपरेशन के दौरान वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया गया और न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां दोनों पर नार्को-आतंकवाद साजिश से जुड़े आरोपों के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।

दोनों को ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। हालांकि, मादुरो ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

कौन संभाल रहा वेनेजुएला की जिम्मेदारी?

वेनेजुएला पर हमला करने और मादुरो को पकड़ने के बाद से ही ट्रंप इस बात को लगातार कह रहे हैं कि जब तक एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण संक्रमण (Judicious transition) पूरा नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका वेनेजुएला के प्रशासन की निगरानी करेगा।

मादुरो को हटाए जाने के बाद, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिगेज को पिछले हफ्ते औपचारिक रूप से देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। 56 साल की वकील और सत्तारूढ़ राजनीतिक आंदोलन की वरिष्ठ नेता रोड्रिगेज ने नेशनल असेंबली के सामने शपथ ली, जिसकी अध्यक्षता उनके भाई जॉर्ज रोड्रिगेज कर रहे हैं।

Tags: donald trump
Previous Post

ISRO के मिशन अन्वेषा में गड़बड़ी, लॉन्चिंग के कुछ देर बाद भटका PSLV-C62 रॉकेट

Next Post

जानें कब लगेगी पहली Lok Adalat? यहां है डेट और बाकी जरूरी डिटेल्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Next Post
2026 में कब लगेगी पहली Lok Adalat? यहां है डेट और बाकी जरूरी डिटेल्स

जानें कब लगेगी पहली Lok Adalat? यहां है डेट और बाकी जरूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें

blower side effect

ठंड से बचने के लिए क्या आप भी करते हैं हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल

25/01/2022
दम घुटने से मौत

देवघर में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 6 मजदूरों की दम घुसने से मौत

09/08/2020
School Holidays

दिल्ली में कल से अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद

02/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version