• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना का निधन, 73 साल की आयु में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
15/07/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ivana trump

ivana trump

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पहली पत्नी और उनके तीन सबसे बड़े संतानों की मां इवाना ट्रंप ( Ivana) का गुरुवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह जानकारी ट्रंप ने दी है। उन्होंने प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा- ‘इवाना का न्यूयॉर्क शहर में अपने घर पर निधन हो गया।’

उन्होंने मौत का कारण नहीं बताया लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस बारे में कहा है कि कानून प्रवर्तन अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या वह अपने मैनहट्टन अपार्टमेंट में सीढ़ियों से तो नहीं गिर गई।

मां के निधन पर बेटी इंवाका ट्रंप ने भावुक पोस्ट लिखा। इंवाका ने लिखा-‘मां के निधन से मन व्यथित है। मां शानदार, आकर्षक, भावुक और मजाकिया प्रवृत्ति की थीं। उन्होंने जीवन को पूरी तरह से जिया। हंसने और नृत्य करने का अवसर कभी नहीं छोड़ा। मैं उन्हें हमेशा याद करूंगी और उनकी याद को हमेशा अपने दिलों में जिंदा रखूंगी।’

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक वो अपर ईस्ट साइड रहती थीं। वहां से कॉल मिली थी कि एक बुजुर्ग महिला सीढ़ियों के पास अचेत अवस्था में पड़ी है। तब अधिकारी वहां पहुंचे। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने इवाना को मृत घोषित कर दिया।

किडनैप हुए सेना के अफसर की हत्या, बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली ज़िम्मेदारी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट मे लिखा है-‘इवाना ट्रंप से प्यार करने वाले लोगों को यह बताते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है कि उनका न्यूयार्क शहर में निधन हो गया है। वह एक अद्भुत और सुंदर महिला थीं, जिन्होंने एक प्रेरणादायक जीवन व्यतीत किया। इवाना ट्रंप के तीनों बच्चे डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक पर उन्हें गर्व था। हमें भी इवाना ट्रंप पर गर्व है। भगवान इवाना की आत्मा को शांति प्रदान करे।’

चेकोस्लोवाकिया में कम्युनिस्ट शासन के तहत पली-बढ़ीं मॉडल इवाना ने 1977 में डोनाल्ड से शादी की थी। उस समय ट्रंप रियल एस्टेट डेवलपर कारोबार में नए-नए आए थे। उनका पहला बच्चा डोनाल्ड जूनियर इसी साल के अंत में पैदा हुआ। इवांका का जन्म 1981 में और एरिक का जन्म 1984 में हुआ था। एरिक ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी मां को श्रद्धांजलि पोस्ट करते हुए लिखा- ‘हमारी मां एक अविश्वसनीय महिला थीं। कुशल व्यवसायी, एक विश्व स्तरीय एथलीट, एक शानदार और देखभाल करने वाली मां और दोस्त।’

अस्सी के दशक के दौरान ट्रंप न्यूयॉर्क के सबसे हाई प्रोफाइल कपल रहे हैं। उनकी असाधारण जीवनशैली चर्चा में रहती रही है। डोनाल्ड और इवाना ने 90 के दशक की शुरुआत में तलाक ले लिया। ट्रंप ने 1993 में अभिनेत्री मेपल्स से शादी कर ली। मेपल्स के साथ डोनाल्ड ट्रम्प का रिश्ता 1999 तक चला। उन्होंने 2005 में तीसरी और वर्तमान पत्नी मेलानिया से शादी की। इवाना ने अपने जीवन में चार बार शादी की। डोनाल्ड से शादी करने से पहले भी वह एक शादी कर चुकी थीं।

Tags: # world newsdonald trumpinternational Newsivana trump
Previous Post

किडनैप हुए सेना के अफसर की हत्या, बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली ज़िम्मेदारी

Next Post

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का चाबुक, BSA समेत पांच अफसर सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

PM मोदी-डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक, व्यापार और रक्षा पर होगी चर्चा

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जैश कमांडर मुहम्मद आसिम की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बेटा ने भी गंवाई जान

16/10/2026
Main Slider

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

15/10/2026
Next Post
cm yogi

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का चाबुक, BSA समेत पांच अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़ें

JP Nadda

आज बंगाल पहुंचेंगे जेपी नड्डा, चुनावी हिंसा के विरोध में बीजेपी देश भर में देगी धरना

04/05/2021
neha kakkar

Neha Kakkar ने पति Rohanpreet Singh के लिए गाया रोमांटिक गाना

31/10/2020

तमिलनाडु : कुड्डालोर में पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाके से 5 की मौत

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version