• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैशाख पूर्णिमा पर करें राशिनुसार दान, मिलेगा शुभ फल

Writer D by Writer D
05/05/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vaishakh Purnima

Vaishakh Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर माह में आने वाली पूर्णिमा का सनानत धर्म यानी हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। अब वैशाख माह चल रहा है, जिसमें इस बार की पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) 16 मई को पड़ रही है। इसे बुद्ध पूर्णिमा ( Buddha Purnima ) के रूप में भी जाना जाता है और इसी कारण इस दिन को बुद्ध जयंती ( Buddha Jyanti ) भी कहते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस पूर्णिमा का समय 15 मई की दोपहर 12.45पर शुरू होगा और इसका समापन 16 मई सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर होगा। इसलिए 15 मई को व्रत की पूर्णिमा ( Vaishakh Purnima 2022 ) माना जाएगा, वहीं 16 मई को स्नान व दान की पूर्णिमा के रूप में जाना जाएगा।

सनातन धर्म में कहा जाता है कि वैशाख की पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) पर दान करने से दोगुने लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। मान्यता है कि राशि के मुताबिक दान करने से जातक शुभ फलो की प्राप्ति कर सकते हैं। हम आपको राशि के अनुसार दान कैसे करना चाहिए, ये बताने जा रहे हैं।

ऐसे करें राशि के अनुसार दान

सिंह राशि  के जातक वैशाख की पूर्णिमा के दिन अनाज से जुड़ी चीजें दानकर शुभ समाचार पा सकते हैं। सिंह राशि के लोग इस दिन सत्तू या फिर साबूत अनाज का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे व्यापार या नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है।

मेष राशि शास्त्रों के मुताबिक इस राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के दिन प्यासों की प्यास बुझा सकते हैं। ऐसे लोग इस दिन पानी या मीठे शरबत का दान कर सकते हैं। आप चाहे तो किसी स्थान पर पानी के मटके रखवा सकते हैं।

वृष राशि इस राशि के जातक बुद्ध पूर्णिमा के दिन जूत्ते, चप्पल या छाते का दान कर सकते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से हर मनोकामना पूर्ण होगी और शुभ फल भी मिल सकते हैं।

मिथुन राशि माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima)  पर मिथुर राशि के जातक भी दान करके अपने जीवन में खुशहाली जा सकते हैं। इस राशि के लोग आम, तरबूज व खरबूजा जैसी खानेपीने की चीजों का दान कर सकते हैं।

कर्क राशि इस राशि के लोग वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन राह पर चलने वालों की मदद कर सकते हैं। वे दान के रूप में राहगीरों को छाता दे सकते हैं। राहगीरों को छाया प्रदान करने से भगवान बुद्ध अति प्रसन्न होते हैं।

कुंभ राशि इस राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवकर पर सूती वस्त्रों का दान कर सकते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है।

इन राशियों पर नहीं होता शनि का कोई प्रभाव

मीन राशि इस राशि के जातक भी राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था कर सकते हैं। राह चलते हुए लोगों को पानी के अलावा आप इस दिन भंडारे के रूप में भोज करा सकते हैं।

धनु राशि वैशाख पूर्णिमा के दिन धनु राशि के जातक मंदिर के बाहर ठंडे पानी व्यवस्था कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से राशि के जातकों के जीवन में शीतलता बनी रहेगी।

मकर राशि इस राशि के लोग वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) के दिन पशु एवं पक्षियों को दान करने के काम करें। ऐसे लोग पशु एवं पक्षियों के पानी की व्यवस्था कर सकते हैं।

कन्या राशि अगर आप दान के लिए कहीं जा नहीं सकते हैं, तो वैशाख पूर्णिमा पर आश्रम या बाल आश्रम में ऐसी चीजें पहुंचा दें, जो वहां के लोगों को गर्मी में ठंडक दे। आप कूलर, फ्रिज या पंखे का दान कर सकते हैं।

तुला राशि इस राशि के लोग वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) पर चावल का दान कर सकते हैं। अगर आप अनाज के रूप में चावल दान नहीं करना चाहते हैं, तो चावल से बनी हुई चीजों का भंडारा करवाएं।

वृश्चिक राशि वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) पर वृश्चिक राशि के जातक मंदिर में जाकर बाहर मौजूद गरीब लोगों को चीजें दान करें।

Tags: Buddha PurnimaBuddha Purnima 2023
Previous Post

पाकिस्तानी महिला को गुप्त सूचना देने वाला डीआरडीओ अधिकारी गिरफ्तार

Next Post

Buddha Purnima: बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमित नहीं हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Deep cleaning of toenails
फैशन/शैली

इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Makeup Remover
फैशन/शैली

होममेड रिमूवर से हटाएं अपना मेकअप, जानें बनाने का आसान तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
Buddha

Buddha Purnima: बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमित नहीं हैं

यह भी पढ़ें

जॉन अब्राहम बोले- या तो काम करो या फिर बस बैठकर जहर घोलते रहो

14/09/2020
Radish pickle

खाने का स्वाद बढ़ाएगा मूली का आचार, नोट करें आसान रेसिपी

15/11/2025
chattisgarh budget

छत्तीसगढ़ ने पेश किया ₹1.72 लाख करोड़ का बजट, समावेशी विकास और भविष्य पर फोकस

24/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version