• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनी प्लांट लगाते समय न करें ऐसी गलती, हो सकता है बड़ा अनर्थ

Writer D by Writer D
21/12/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
money plant

money plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्यादातर घरों में आपको मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा दिख जाएगा लेकिन ज्यादा जानकारी ना होने की वजह से इसका फायदा बहुत कम लोगों को ही मिल पाता है। मनी प्लांट का फायदा लेने के लिए उसका सही दिशा में होना बहुत जरूरी है क्योंकि दिशाओं से मिलने वाली ऊर्जा से ही यह घर में सुख समृद्धि लाता है। मनी प्लांट का संबंध भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह से है, जो धन, भोग-विलास, सुख-संपदा, ऐश्वर्य आदि चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के फायदे बताते हुए उसको किस दिशा में लगाया जाए यह भी बताया गया है। घर में मनी प्लांट होने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन धान्य की कमी नहीं होती। अगर गलत दिशा में इस पौधे को लगाया जाए तो कई नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से मनी प्लांट का आप फायदा उठा सकते हैं…

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट (Money Plant) 

मनी प्लांट के पौधे को घर के दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना गया है। इस दिशा के स्वामी प्रथम पूज्य भगवान गणेश और प्रतिनिधि स्वयं शुक्र देव हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से गणेशजी सभी विघ्न को दूर करते हैं और शुक्र ग्रह सुख-संपदा और संपत्ति को बढ़ाते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे को घर के अंदर ही दक्षिण पूर्ण दिशा में लगाएं। घर के बाहर भूलकर भी इस पौधे को ना लगाएं।

इसलिए लगाएं मनी प्लांट (Money Plant) 

अगर घर में आपके कोई कच्ची जमीन नहीं है तो मनी प्लांट का पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि कच्ची जमीन के कारक ग्रह शुक्र हैं। आजकल घर कच्ची जमीन नहीं होती है, घर पूरी तरह पक्के होते हैं इसलिए घर में शुक्र स्थापित नहीं हो पाते हैं। इसलिए घर में शुक्र को स्थापित करने के लिए मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए, ताकि घर की उन्नति हो और सुख-समृद्धि बढ़े।

इस दिशा में ना लगाएं मनी प्लांट (Money Plant) 

अगर मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में ना लगाया जाए तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा यानी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने अशुभ माना गया है। क्योंकि उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं और शुक्र व बृहस्पति में शत्रुवत संबंध हैं इसलिए शुक्र ग्रह के पौधे को कभी भी ईशान दिशा में लगाने पर हमेशा नुकसान ही होता है।

दूसरों को ना दें मनी प्लांट (Money Plant) 

मनी प्लांट के पौधे को हमेशा खरीदकर ही घर पर लगाना चाहिए। दूसरों के यहां से इस पौधे को लगाना सही नहीं माना जाता है। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अपने घर के मनी प्लांट के पौधे को दूसरों के घर उगाने के लिए नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है और परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम खत्म होने लगता है।

मनी प्लांट (Money Plant) का रखें इस तरह ध्यान

मनी प्लांट के बेल की पत्ती अगर सूख रही हैं तो उनको तुरंत हटा दें और यह भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल जमीन को ना छूए बल्कि बीच में एक डंडा या रस्सी से बांधकर ऊपर की तरफ कर दें। ऊपर की ओर बढ़ती हुई बेल ही धन समृद्धि दायक होती है और नौकरी व कारोबार में उन्नति लाती है। मनी प्लांट की बेल अगर जमीन पर है तो समृद्धि में बाधक बनती है और धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है।

इस तरह से ना लगाएं मनी प्लांट (Money Plant) 

मनी प्लांट का पौधा कार्यस्थल पर अगर लगा रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में इसके भी नियम बताए गए हैं। आप इस पौधे को कांच की हरी या नीले रंग की बोतल में ही रखें, यह चीजें धन को आकर्षित करती हैं और तरक्की के मार्ग बनाते हैं। मनी प्लांट के पौधे को सीधी धूप से दूर ही रखें और घर के बाहर खिड़कियों पर सजावट के लिए ना लगाएं। ऐसा करने से विकास में अड़चन आती है और लोगों की नजर लगने का भी डर रहता है। वास्तु के अनुसार, सूखी हुई मनी प्लांट घर में केवल दुर्भाग्य ही लाता है।

मनी प्लांट (Money Plant) के पास ना हों इन ग्रहों के पौधे

मनी प्लांट का पौधा कभी दूसरों को ना दें, ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो जाते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे के पास कभी भी शुक्र के शत्रु ग्रह जैसे सूर्य, मंगल या चंद्रमा के पौधे नहीं होने चाहिए। ऐसा करने से मनी प्लांट के पौधे का फायदा नहीं मिल पाएगा। साथ ही शुक्र देव के नाराज होने पर कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं।

Tags: Money Plant in Homemoney plant in study roomMoney Plant Place in HouseMoney Plant vastu-shastratips for money plantvastu tips for money plant
Previous Post

लव लाइफ में आ रही दिक्कतों से पाना है छुटकारा, तो धारण करें ये रत्न

Next Post

पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

Writer D

Writer D

Related Posts

Skin Tanning
फैशन/शैली

फेस की टैनिंग से निजात दिलाएंगे ये फेस पैक

08/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
Next Post
Positive Energy

पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

यह भी पढ़ें

RPSC

राजस्थान में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी की भर्तियां

28/10/2020
terrorist killed

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

16/06/2021
Murder

पिता ही निकला अपनी बेटी का हत्यारा

04/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version