• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी पर भूल कर भी न करें ये गलतियां, वरना कान्हा हो जाएंगे नाराज

Writer D by Writer D
16/08/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Janmashtami

janmashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए, हर वर्ष जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर लोग व्रत-उपवास, पूजा-अर्चना और भोग-आरती करते हैं. कान्हा के जन्म (Birth) होने के समय रात 12 बजे तक लोग खुशियां मनाते हैं और भगवान को खुश करने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं. कहीं भजन-कीर्तन होता है तो कहीं मंदिर और घरों को सजाया जाता है. लेकिन अनजाने में वो कुछ ऐसे काम भी कर जाते हैं जो कान्हा को खुश करने की जगह नाराज़ कर सकते हैं. अब वो काम कौन से हैं जिनको जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन नहीं करना चाहिए, आइये यहां जानते हैं.

तुलसी की पत्ती नहीं तोड़ना चाहिए

जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन भगवान के चरणों में अर्पित करने के लिए और प्रसाद में इस्तेमाल करने के लिए बहुत लोग तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं. जिसके लिए वो जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ते हैं. लेकिन ऐसा करने से लड्डू गोपाल नाराज़ हो सकते हैं. क्योंकि श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु का अवतार हैं और विष्णु जी को तुलसी बहुत पसंद है. इसलिए जन्माष्टमी के दिन तुलसी की पत्ती नहीं तोड़ना चाहिए.

चावल नहीं खाना चाहिए

जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन वैसे तो ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं. लेकिन जो व्रत नहीं भी रखते हैं उनको जन्माष्टमी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में एकादशी और जन्माष्टमी के दिन चावल या जौ से बने भोज्य पदार्थ खाना वर्जित माना जाता है. इसलिए जन्माष्टमी के दिन चावल खाने से बचना चाहिए.

तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए

जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन लहसुन प्याज़ का सेवन नहीं करना चाहिए और अन्य तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए. साथ ही मांस-मदिरा का सेवन भी इस दिन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से कान्हा नाराज़ हो सकते हैं.

किसी का अनादर न करें

भगवान श्री कृष्ण के लिए अमीर और गरीब सारे भक्त एक समान ही हैं. इसलिए इस दिन किसी भी व्यक्ति का अनादर नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान नाराज़ हो सकते हैं. साथ ही आपको आपकी पूजा और व्रत का फल भी नहीं मिलता है.

पेड़ों को नहीं काटना चाहिए

जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन पेड़ों को काटना अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि श्रीकृष्ण हर एक चीज में बसते हैं और हर एक चीज उनमें बसती है. मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने से भगवान खुश होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

ब्रह्मचर्य का पालन ज़रूरी

जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन ब्रह्मचर्य का पालन न करने से भगवान श्रीकृष्ण नाराज़ हो सकते हैं. इसलिए जन्माष्टमी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन ज़रूर करना चाहिए और पूजा-अर्चना और भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए. इससे कान्हा खुश होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं.

गाय का न करें अपमान

गाय का अपमान तो आपको वैसे भी कभी नहीं करना चाहिए लेकिन जन्माष्टमी के दिन इस बात का विशेष ख्याल रखने की ज़रूरत है. श्रीकृष्ण को गायों से बहुत प्यार था और वो अपना काफी समय उनके बीच बिताते थे. कहा जाता है कि जो गाय की सेवा करता है उसको कान्हा का आशीर्वाद सीधे तौर पर प्राप्त होता है.

Tags: Krishna JanmashtamiKrishna Janmashtami 2021Krishna Janmashtami News
Previous Post

जमाष्टमी में पंचामृत से करें कान्हा का अभिषेक, जानें बनाने का तरीका

Next Post

अपनी किचन में लगाए ये तस्वीरें, हमेशा भरे रहेंगे अन्न के भंडार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Main Slider

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

18/09/2026
Next Post
decorate the kitchen

अपनी किचन में लगाए ये तस्वीरें, हमेशा भरे रहेंगे अन्न के भंडार

यह भी पढ़ें

Sawan

कौन है भगवान शिव की बेटी, जाने कैसे हुई थी उत्पत्ति

03/06/2024
Naagin fame Arjun Bijlani can be part of most controversial show Bigg Boss

नागिन फेम अर्जुन बिजलानी हो सकते हैं सबसे विवादित शो बिग बॉस का हिस्सा

30/06/2021
Kashi Milk Producer Company

योगी सरकार का मिला सहारा, गरीबी को पीछे छोड़ लखपति बनी सोनभद्र की विनीता

08/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version