• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपने पुराने स्वेटर को इस तरह से करें यूज

Writer D by Writer D
17/02/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
sweater

sweater

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों का समय शुरू हो गया है ऐसे में आपकी अलमारी में कई सारे स्वेटर होंगे जिसमें से कुछ तो पुराने ही होंगे और आप उनका यूज नहीं करती होंगी लेकिन आप इन स्वेटर ( Sweaters) को फेंकने की जगह फिर से अलग-अलग तरह से यूज भी कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने पुराने स्वेटर को दोबारा यूज में ला सकती हैं। ये तरीके आपके रोजमर्रा के घर के काम में भी सहायक हो सकते हैं।

बनाएं वूलन पिलो कवर-

पुराने स्वेटर ( Sweaters) का सबसे अच्छा इस्तेमाल हो सकता है वूलन पिलो कवर बनाने का। ये आपके बेडरूम, सोफा या वर्क चेयर के लिए परफेक्ट हो सकता है। स्वेटर कितना बड़ा है और कुशन का साइज क्या है इसपर निर्भर करता है कि कितने कुशन कवर बनेंगे।

क्या करें-

सबसे पहले कुशन से डबल साइज में स्वेटर को काट लें।

अब उल्टा कर तीन साइड से सिल लें और एक साइड को कुशन अंदर करने के लिए खुला छोड़ें।

इसमें वेल्क्रो या जिप लगाकर लॉक करें जिससे आपका काम आसानी से हो जाएगा।

HOPLEE Set of 2 Faux Wool Decorative Cream Pillow Covers 20x20 Soft Plush  Short Wool Cushion Cvers for Sofa Couch Living Room Bedroom, Square Pillow  Covers 20x20 Inches, Apricot : Amazon.in: घर

कप वार्मर बनाएं-

आप पुराने स्वेटर की आस्तीन को छोटे-छोटे हिस्सों में गोलाकार ही काट सकते हैं। इससे आप अपने कप के लिए कप वार्मर बना सकते हैं। ये अंदर मौजूद लिक्विड को गर्म भी रखेगा और साथ ही साथ बहुत गर्म कप को उठाने में भी सहायक होगा।

आप इसे किसी ग्लास के लिए भी बना सकते हैं और ये बच्चों के भी काम आएगा। बच्चों के दूध का ग्लास अगर बहुत गर्म है तो भी इसकी मदद से बच्चे उसे पकड़ पाएंगे।

cup warmer

बूट टॉपर्स बनाएं-

ये स्टाइलिश भी लगेगा और साथ ही साथ आपके पैरों को गर्म करने के काम भी आ सकता है। दरअसल, कई बार बूट्स के कारण पैरों में चोट लग जाती है या फिर स्किन छिल जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बूट्स के रबर टॉप हार्ड होते हैं और पैर इनकी वजह से छिल जाते हैं। स्वेटर की अपर स्लीव्स में जरूरत पड़े तो थोड़ी सी सिलाई भी कर लें। ब्लैक, बेज या ऐसे ही सॉलिड कलर के स्वेटर इस काम के लिए ज्यादा अच्छे साबित हो सकते हैं।

ankle feet warmer

कुर्सी के लिए वार्मर-

पुराने स्वेटर को ऐसे ही काटकर आप प्लास्टिक की कुर्सी या अपनी वर्क चेयर पर रख सकती हैं। एक्स्ट्रा सर्दी वाले दिनों में ये काफी आरामदायक लगेगा। सर्दियों के समय कुर्सियां ज्यादा ठंडी हो जाती हैं जिससे कई बार परेशानी होती है। अगर उसके ऊपर स्वेटर रहेगा तो ये बहुत ज्यादा ठंडी नहीं होगी।

पुराने पुल ओवर को बनाएं कार्डिगन-

अगर आपका पुल ओवर पुराना हो गया है तो आप कैंची, प्रेस और कुछ बटन की मदद से उसे कार्डिगन की शक्ल भी दे सकते हैं।

स्वेटर ऐसा चुनें जो बहुत हेवी ना हो वर्ना काटते ही ऊन के धागे निकलने लगेंगे।

इसे बीच में से काटें और ध्यान रखें कि दोनों साइड बराबर होने चाहिए।

इसके बाद स्वेटर की स्टिच लाइन को मोड़कर प्रेस चलाएं जिससे वो एक साथ चिपक जाए। ध्यान रहे कि इसे मोड़ना अंदर की तरफ है बाहर की तरफ नहीं।

अब सुई-धागे से सिल दें।

आप चाहें तो एक साइड बटन लगाकर दूसरे साइड काज बना सकते हैं जिससे इस कार्डिगन को बंद भी किया जा सके।

Tags: old sweatersreuse of sweaters
Previous Post

चश्मा बनवाते समय न करें ये गलतियां, आंखों पर पड़ता है प्रभाव

Next Post

इन पौधों को कर दें घर से बाहर, वरना बढ़ जाएगी परेशानियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Jade Plant
धर्म

घर में लगा ले ये जादुई पौधा, नहीं होगी धन की कमी

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Deep cleaning of toenails
फैशन/शैली

इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका

14/07/2026
Next Post
Plants

इन पौधों को कर दें घर से बाहर, वरना बढ़ जाएगी परेशानियां

यह भी पढ़ें

Rava Kesari

दिवाली पर रवा केसरी खिलाकर जीते अपनो का दिल

23/10/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

26/08/2025
PARAKH Rashtriya Sarvekshan

योगी सरकार कराएगी छात्रों की शैक्षिक क्षमता का मूल्यांकन

24/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version