• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, CM धामी ने की पूजा

Writer D by Writer D
04/05/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
Badrinath Dham

Badrinath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के बाद रविवार 4 मई को बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट विधि-विधान से खोल दिये गए हैं। इस अवसर पर पूरे मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना करता हूं कि यात्रा सबकी अच्छी हो।

उत्तराखंड स्थिति चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) को भगवान विष्णु का निवास स्थान और धरती का ‘बैकुंठ’ कहा जाता है। यह पवित्र स्थल अलकनंदा नदी के बाएं तट पर नर और नारायण पर्वतों के बीच स्थित है। मंदिर केवल मई से नवंबर तक तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहता है। शीतकाल में जब मंदिर के कपाट बंद होते हैं, तो भगवान बद्रीनाथ की पूजा-अर्चना जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर में की जाती है। कपाट बंद होने से पहले मंदिर में जलाया गया दीपक छह माह तक लगातार जलता रहता है। बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा भी शुरू हो गयी है।

जय श्री बदरी विशाल!

चारधामों में से एक, करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र, भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार की दिव्य ध्वनि के मध्य, पूर्ण विधि-विधान के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का… pic.twitter.com/CmLM4lDQiH

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 4, 2025

इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने श्री बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) में पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ धाम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से बातचीत की।

इस दौरान सीएम धामी ने मीडिया से कहा, “आज का दिन बहुत ही पावन है, आज भगवान बद्री विशाल के कपाट खुल रहे हैं। मैं सभी तीर्थयात्रियों का उत्तराखंड की पावन धरती पर आगमन पर स्वागत करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो। सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भगवान बद्री विशाल के मास्टर प्लान पर काम चल रहा है।”

सीएम धामी ने आगे कहा, “कल हमने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जोशीमठ के निर्माण और पुनर्निर्माण, सुरक्षा कार्यों के लिए अनुरोध किया था, हमें विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि दी जानी चाहिए। 1700 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, जिसमें से कल 292 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।”

Tags: badrinath dham
Previous Post

ग्रहों के सेनापति बदलने वाले है अपनी चाल, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Next Post

सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर युवक ने दबाया गला फिर बरसाएं थप्पड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
Seema Haider

सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर युवक ने दबाया गला फिर बरसाएं थप्पड़

यह भी पढ़ें

sankalp patra

HP Election: बीजेपी ने जारी किया दृष्टि पत्र, स्कूली बेटियों को मिलेगी ये सुविधा

06/11/2022

तालिबान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफगानिस्तान नागरिकों को दिया सुरक्षा का वादा

18/08/2021

यूपी पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, लखनऊ में कई ठिकानों पर की छापेमारी

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version