• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यात्रियों से भरी डबल डेकर बस 20 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 घायल

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
bus accident

bus accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे नंबर-9 पर एक तेज रफ्तार डबल डेकर निजी बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर को तोड़ती हुई 20 फीट गहरी खाई में पलट गई।

मंगलवार देर रात अचानक हुए इस हादसे की जानकारी वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन सवारों ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही स्थित नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर जाकर दी। हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के अधिकारियों ने इसकी जानकारी मुरादाबाद पुलिस को दी। बस हादसे की सूचना मिलते ही मुरादाबाद पुलिस के अधिकारी के साथ ही स्वास्थ विभाग, फायर ब्रिगेड, परिवहन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और वहां पलटी हुई बस में सवार 100 से ज्यादा यात्रियों को जैसे-तैसे बस से निकाला।

मौके पर 5 एंबुलेंस से घायलों को मुरादाबाद और रामपुर के जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल 19 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। दो यात्रियों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल यात्रियों ने बताया कि वे सीतापुर से आ रही बस में बरेली से सवार हुए थे। बस तेज गति से चल रही थी। रास्ते में बस का चालक बदला गया था। चालक बदलने के थोड़ी देर बाद ही बस अचानक सड़क पर लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई और उसे तोड़ते हुए नीचे खाई में जाकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके चीख़ पुकार मच गई। सड़क से नीचे गड्ढे में भरे पानी में बस पलटने से यात्रियों ने बस की सीट पानी मे डालकर उनके सहारे बाहर निकले। बस यात्रियों का सामान जहां तहां पड़ा नज़र आ रहा था। सबको ही अपनी जान बचाने की फ़िक्र थी। यात्री अपना सामान ऐसे ही छोड़कर चले गए। हादसे की जगहा पर सबसे पहले पहुंचे एनएचआई के टोल मैनेजर दिग्विजय सिंह ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते अवैध रूप से निजी डबल डेकर बस उत्तर प्रदेश की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रही हैं और आम लोगों की जान को खतरे में डाल रही हैं। बाराबंकी में हुए दर्दनाक हादसे को अभी लोग भूले भी नहीं हैं, उसके बाद अब दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

100 से ज्यादा यात्री इस बस में सवार थे और 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। अगर गड्ढे में ज्यादा पानी भरा होता तो बस उसमें आधी से ज्यादा डूब जाती और फिर इस हादसे में कई लोगों की जान भी जा सकती थी। मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद के मुताबिक़ बस पलटने से घायल 21 यात्रियों में से 7 को रामपुर 12 को मुरादाबाद के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्रियों की नाज़ुक हालत देखते हुये उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Tags: Bus accidentcrime newsMuradabad newsup news
Previous Post

सुहागिनों का त्योहार है हरियाली तीज, ये है पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Next Post

BJP नेता को कार की डिक्की में बंद कर जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
burnt alive

BJP नेता को कार की डिक्की में बंद कर जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है कि हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में हैं सक्रिय भागीदार: रविशंकर प्रसाद

19/01/2021
Supari

इस छोटी से चीज से बनेंगे सभी बिगड़े काम

17/01/2025
4 killed in mass shooting in America

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में गोलीबारी, पुलिस ऑफिसर समेत 4 की मौत

29/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version