• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार कर रही है चहुँमुखी  विकास : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने  शुक्रवार को अलीगढ़ में 274 करोड़ की153 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर विकास कार्यों की सौगात दी।  केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री( उ०प्र०)एवं पूर्व राज्यपाल  (राजस्थान)स्व०  कल्याण सिंह  के नाम पर रामघाट रोड का नाम ’’रामघाट कल्याण मार्ग’’ किये जाने के साथ ही अलीगढ़ से बुलंदशहर तक का चार लेन बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अलीगढ़ ही नहीं वरन संपूर्ण प्रदेश का चहुंमुखीमुखी विकास किया है। बात शिक्षा की हो या स्वास्थ्य की, सड़कों की हो या फिर उद्योगों की, उत्तर प्रदेश, सरकार केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परियोजनाओं को धरातल पर उतार रही है।  उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ -सबका विकास- सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश का तीव्र गति से चहुमुंखी विकास कर रही है।

अलीगढ़ के सर्किट हाउस परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए अलीगढ़ एवं एटा वासियों को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के परिणाम को आज पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि आज वह 274 करोड़ की परियोजनाओं में से 93 करोड़ की लागत वाली 84 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 181 करोड़ की लागत वाली 69 परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। मंच के माध्यम से उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे बिना किसी देरी के अविलंब गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में अब तक 970 करोड़ की लागत से 1169 विकास कार्याे की सौगात दी जा चुकी है। इसी प्रकार से एटा में भी 367 करोड़ की लागत से 769 परियोजनाएं पूर्ण कर जनता को सौपीं जा चुकीं हैं।

मौर्य ने कहा कि अलीगढ़ का रामघाट रोड अब पूर्व मुख्यमंत्री( उ०प्र०)और पूर्व राज्यपाल (राजस्थान)स्वर्गीय कल्याण सिंह ’’बाबू’’ के नाम पर रामघाट कल्याण मार्ग नाम से जाना जाएगा। उप मुख्यमंत्री  यहीं नहीं रुके बल्कि रामघाट कल्याण मार्ग को 400 करोड़ की लागत से फोर लेन भी बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री  कल्याण सिंह ने राष्ट्र की जिस प्रकार से सेवा की, उसे देश सदैव याद रखेगा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सरकार प्रदेश के सभी 75 जनपदों में समान रूप से चहॅुमुखी विकास कर रही है। जो कार्य 15 वर्षों में नहीं हुए ,वह हमारी सरकार ने कोरोना काल के बावजूद के समय में ही कर दिखाए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक वृद्धि करते हुए अलीगढ़ में सम्मान के हकदार स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में ते के साथ कार्य हो रहा है। यहां से जनपद ही क्या समूचे एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तरक्की के द्वार खुलेंगे। विकास के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करते हुए गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री  द्वारा जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की आधारशिला रखी गई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब जनता के चेहरे पर मुस्कान और खुशहाली लाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। किसान हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों की तरक्क़ी का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।

सांसद राजवीर सिंह ’’राजू भैया’’ ने उप मुख्यमंत्री  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगढ़ के लिए जब भी जो मांगा गया है ,वह मिला है। उत्तर प्रदेश के अंदर लोक निर्माण विभाग के कार्य दिखाई पड़ते हैं। हेलीकॉप्टर से काली-काली सड़कों का जाल दिखाई देता है, जो काम सालों में नहीं हुए, वह 4 साल में कर दिखाए गए हैं। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अलीगढ़ में सड़कों के जाल का विस्तार हुआ है। उन्होंने कुछ मुख्य मार्गों का नाम लेते हुए कहा कि जनपद में चौतरफा विकास करने का कार्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया है। आज एक्सप्रेस वे हाईवे का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण इस प्रकार से किया जा रहा है कि गाड़ी के अंदर रखा हुआ पानी भी छलक नहीं सकता। प्रदेश सरकार शहीदों एवं टापर विद्यार्थियों के नाम पर सड़कों को बनवाकर उन्हें सम्मान दे रही है।

इस अवसर पर सांसद हाथरस  राजवीर दिलेर, विधायक  अनिल पाराशर,  संव राजा,  अनूप प्रधान, ठा. दलवीर सिंह, एमएलसी  मानवेंद्र प्रताप सिंह,  विपिन वर्मा ’’डेविड’’,  सत्यपाल सिंह राठौर,  संव दिवाकर,  ममतेश शाक्य,  देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मती विजय सिंह ठाकुर शिवराज सिंह  शिव नारायण शर्मा, अनीता जैन, रामसखी कठेरिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि  गण उपस्थित रहे।

Tags: aligarh newsKeshav mauryaup news
Previous Post

दहेज हत्या में फरार 10 हजार के इनामी सहित पांच गिरफ्तार

Next Post

फेस पर निखार लाने के लिए गुड का करें इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Uproar in the Tamil Nadu Assembly
राजनीति

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

08/09/2026
Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

राहुल गांधी चुनेंगे कांग्रेस की नई युवा टीम, खुद ले रहे इंटरव्यू

08/09/2026
Suhel Seth praises the 'Yogi model of governance'
उत्तर प्रदेश

सुहेल सेठ ने की ‘योगी मॉडल ऑफ गवर्नेंस’ की तारीफ, बोले-देश को चाहिए योगी आदित्यनाथ जैसे और नेता

08/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

08/09/2026
Next Post
Jaggery

फेस पर निखार लाने के लिए गुड का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Maidan

‘टीम इंडिया हैं हम…’, अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का नया गाना रिलीज

28/03/2024
PM Modi

PM मोदी आज करेंगे विश्व के सबसे बड़े हाइब्रीड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का शिलान्यास

15/12/2020
Molestation

आधा दर्जन युवकों ने कपड़े फाड़कर छात्रा से की दरिंदगी

19/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version