• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर : फ्लैट का दरवाजा खुला था, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर Double Murder in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चेरी सोसाइटी में रहने वाले बिजनेसमैन पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। बुधवार दोपहर दोनों के शव फ्लैट के भीतर लहूलुहान अवस्था में मिले। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉयड टीम से पड़ताल की। जांच में पाया गया कि दंपति की हत्या फ्लैट में अंदर रखे पीतल की मूर्ति से सिर पर वार किया गया, जिससे दोनों की मौत हुई है। फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था। सोसायटी के सीसीटीवी की छानबीन चल रही है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चेरी काउंटी सोसायटी में रहने वाले विनय गुप्ता और नेहा गुप्ता मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले थे। उनका ज्वैलरी का बिजनेस था। बुधवार दोपहर सोसाइटी के नौवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 906 में दंपति मृत पाए गए। फ्लैट का दरवाजा खुला था। इसलिए लोगों ने झांककर देखा तो दोनों खून से लथपथ मृत मिले।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो ठप हो जाएगें विकास के कार्य : जेपी नड्डा

सोसाइटी वालों ने पुलिस को दी सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फिंगरप्रिंट के साथ-साथ डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुला लिया। मृतक के दो बेटे हैं। एक विदेश में रहता है। दूसरा बेटा माता-पिता से अलग रह रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार पर दस करोड़ की देनदारी थी।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मंगलवार की रात फ्लैट में बदमाश घुसे और घर में रखी मूर्तियों से दंपती के सिर पर हमला किया। जिससे दोनों की मौत हो गई। हालांकि अभी हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। लूटपाट जैसी स्थिति भी घर के भीतर नहीं मिली है।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर लवकुमार ने बताया कि जल्द गिरफ्तार होंगे हत्यारे

जॉइंट पुलिस कमिश्नर लवकुमार ने बताया कि, सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी सघनता से जांच की जा रही है। ताकि जानकारी उपलब्ध की जा सके कि हत्यारोपी कौन हैं? बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे हैं जिनमें से एक बेटा अमेरिका में है जबकि दूसरा नोएडा की एक सोसाइटी में रहता है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीटकर भाजपा-जदयू का चाल,चरित्र व चेहरा किया उजागर

मंगलवार रात करीब 11.30 बजे इनका बेटा कुश इन्हें घर पर छोड़कर गया था। जिसके बाद ही यह वारदात हुई। दोनों के सिर पर पीतल के फ्लावर पॉट से हमला कर मारा गया है। जांच में सामने आया है कि महिला खाना बना रही थी तभी यह वारदात हुई। विनय गुप्ता मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले थे। पिछले 25 वर्षों से गाजियाबाद के रामप्रस्थ में रहे थे। यहां से निगम पार्षद का चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थे।

 

Tags: cherry county noida extensioncrime in noidaDelhi NCR Hindi SamacharDelhi NCR News in Hindigreater noidagreater noida newsLatest Delhi NCR News in Hindimurder in noidanoida police
Previous Post

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो ठप हो जाएगें विकास के कार्य : जेपी नड्डा

Next Post

DRDO ने पिनाका एमके- I रॉकेट के एडवांस वर्जन का किया सफल परीक्षण

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
पिनाका एमके- I रॉकेट Pinaka Mk-I rockets

DRDO ने पिनाका एमके- I रॉकेट के एडवांस वर्जन का किया सफल परीक्षण

यह भी पढ़ें

सुनील सोरेन

70 साल से विपक्षी दल किसानों का शोषण करते रहे हैं : सुनील सोरेन

02/10/2020
Dhananjay Singh

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सजा, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

06/03/2024
india chines

भारतीयों की रुचि चीन निर्मित उत्पादों के प्रति घटी

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version