• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल मर्डर से दहली ताजनगरी, घर में घुसकर मां-बेटी की निर्मम हत्या

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
double murder in Agra

double murder in Agra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना बाह क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी की नृंशस हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर बचाने आई युवती की भाभी पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार बाह के कस्बा जरार निवासी शारदा देवी (50) पत्नी उमेश रविवार रात को अपनी पुत्री कामिनी (19) के साथ कमरे में सोई हुई थी। उनका छोटा पुत्र मनीष अपने चाचा गणेश के यहां पड़ोस में सोया हुआ था। परिजनों ने बताया कि देर रात गांव का ही रहने वाला युवक गोविंद उनके घर में घुस आया।

महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज की सिक्योरिटी कवर महिलाओं के हाथ

उसने कमरे में सो रही शारदा देवी और कामिनी की हत्या कर दी। उन पर चाकू से कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर शारदा देवी के बड़े पुत्र राहुल की पत्नी विमलेश जाग गई। वह सास और ननद को बचाने के लिए दौड़ी तो उस पर भी हमला कर दिया। इस बीच अन्य ग्रामीण वहां आ गए, उन्हें देख आरोपी फरार हो गया।

मां-बेटी की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी आगरा जोन ए. सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी पूर्वी अशोक के वेंकट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शराब पीने के विवाद में बदमाशों ने चाय विक्रेता को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। युवक ने इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया है, उसकी वजह जानने के लिए पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पूर्व ही युवती की सगाई हुई थी। इससे आशंका है कि युवक ने एकतरफा प्यार में घटना का अंजाम दिया है।

आईजी ए. सतीश गणेश ने कहा कि धारदार हथियार से मां-बेटी की हत्या की गई है। घटना में लूट-चोरी, प्रॉपर्टी या अन्य विवाद अभी सामने नहीं आया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Tags: Agra nescrime newsdouble murder in Agraup news
Previous Post

महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज की सिक्योरिटी कवर महिलाओं के हाथ

Next Post

सीएम योगी ने महिला दिवस पर दी बधाई, बोले- प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने महिला दिवस पर दी बधाई, बोले- प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय

यह भी पढ़ें

Ateeq Ahmed

बाहुबली अतीक अहमद की बड़ी मुश्किले, ED ने करोड़ों की संपत्तियों को किया कुर्क

14/12/2021
विस्फोट

तेलंगाना : सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास विस्फोट, एक घायल, जांच जारी

25/10/2020
highway accident

खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, महिला यात्री की मौत, 10 घायल

17/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version