• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Writer D by Writer D
02/11/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लगातार चार कारोबारी दिन तक मजबूती दिखाने के बाद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज अभी तक गिरावट का रुख है। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में शेयर बाजार उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए गिर कर लाल निशान में पहुंच गया है। शेयर बाजार ने आज मामूली मजबूती के साथ कारोबार (Share Market) की शुरुआत की थी, लेकिन बिकवाली का दबाव बढ़ने की वजह से कुछ ही देर बाद गिरकर लाल निशान में कारोबार करने लगा। पहले 1 घंटे के कारोबार में सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 1,888 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,240 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 648 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 16 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान में और 26 शेयर लाल निशान में बने हुए थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मास्यूटिकल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और आईटीसी के शेयर 2.35 प्रतिशत से लेकर 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, टाइटन कंपनी, अपोलो हॉस्पिटल और मारुति सुजुकी 2.48 प्रतिशत से लेकर 1.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 35.54 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 61,156.89 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स की चाल में भी लगातार उतार-चढ़ाव नजर आता रहा। हालांकि बिकवाली का दबाव अधिक होने की वजह से सेंसेक्स कुछ ही देर में लाल निशान में गिरकर कारोबार करने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 99.39 अंक की गिरावट के साथ 61,021.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इस जेल में कैदियों का तांडव, बम विस्फोट में पांच पुलिस अफसरों की मौत

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज मामूली मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी आज 32.50 अंक की बढ़त के साथ 18,177.90 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही निफ्टी भी लिवालों और बिकवालों की खींचतान के कारण उतार-चढ़ाव का शिकार हो गया। बाजार में बिकवाली का दबाव अधिक होने की वजह से कुछ देर के कारोबार के बाद ही ये सूचकांक लाल निशान में गिरकर कारोबार करने लगा। लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 25.90 अंक की कमजोरी के साथ 18,119.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 327.09 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,794.26 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 23.70 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,121.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 374.76 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,121.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 133.20 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,145.40 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

इस जेल में कैदियों का तांडव, बम विस्फोट में पांच पुलिस अफसरों की मौत

Next Post

भ्रष्टाचार पर योगी का चाबुक, डिप्टी SP को डिमोट कर SI बनाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
cm yogi

भ्रष्टाचार पर योगी का चाबुक, डिप्टी SP को डिमोट कर SI बनाया

यह भी पढ़ें

fire brokeout

तीन मंजिला मकान और चार दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

09/01/2021
Huge fire in Chambal century

चंबल सेंचुरी में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़-पौधे जल कर खाक

01/02/2021
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धासुमन Tribute to Dr. Raghuvansh Prasad Singh

पीएम मोदी बोले- रघुवंश बाबू की आखिरी चिट्ठी की भावना को पूरा करेंगे

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version