• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल जाने के बाद DPRO श्रेया की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी की जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा की तबीयत जेल पहुंचते ही खराब हो गई। जेल प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां देखरेख में जुटीं उनकी बड़ी बहन शिविरा चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि श्रेया को फंसाया गया है। श्रेया के साथ मौजूद उनके भाई अभिनव पांडेय ने कहा कि उनकी बहन पर आरोप लगाने वाला व्यक्ति खुद दो बार जेल जा चुका है, लेकिन बिना सत्यता जांचे बगैर कार्रवाई की गई है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने डीपीआरओ अमेठी श्रेया मिश्रा को अमेठी के गौरीगंज में सफाई कर्मी से बकाया वेतन भुगतान के नाम पर 30 हजार रुपये का घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस टीम ने अमेठी के गौरीगंज थाने में डीपीआरओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 संशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा सात के तहत मुकदमा दर्ज कराया। टीम ने डीपीआरओ को गोरखपुर के अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ओमप्रकाश मिश्र के न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में मंडलीय कारागार गोरखपुर भेज दिया गया।

जेल जाने के बाद श्रेया की तबीयत बिगड़ी। उन्हें डिप्रेशन होने लगा और उनकी सांस भी फूलने लगी तो उन्हें सुबह जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां डीपीआरओ की बड़ी बहन व देवरिया में तैनात शिक्षिका शिविरा चतुर्वेदी उनकी देखरेख में जुटी हैं। डीपीआरओ शहर के बेतियाहाता की रहने वाली हैं। उनके बड़ भाई अभिनव भी उनकी देखरेख में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी बहन को फंसाया जा रहा है। जो सफाई कर्मी वेतन व अन्य बकायों के लिए आरोप लगा रहा है कि उसके बकाये का दो लाख 64 हजार रुपये बीते 29 मार्च को ही उसे दिया जा चुका है। ऐसे में वह 17 जून को 30 हजार रुपये उनकी बहन को देने क्यों जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उसके बाद ही असलियत सामने आ सकती है।

Tags: amethi crime newsamethi newsdpro shreya mishraup news
Previous Post

CM योगी ने कोरोना कर्फ्यू में दी राहत, जारी की नई गाइडलाइन

Next Post

जिस जिले में 500 के पार पहुंचे एक्टिव केस, वहां होगा कंप्लीट लॉकडाउन

Writer D

Writer D

Related Posts

Aloe Vera
Main Slider

चेहरे पर रोज लगाती हैं एलोवेरा जेल, तो जान लें ये जरुरी बातें

14/04/2026
tulsi
Main Slider

वैशाख माह में करें तुलसी के ये उपाय, घर से दूर हो जाएगी तंगहाली

14/04/2026
wedding
Main Slider

शादी वाले घर से फौरन हटा दें ये चीजें, वरना वैवाहिक जीवन में उत्पन्न हो सकती है बाधा

14/04/2026
Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
Next Post
unlock

जिस जिले में 500 के पार पहुंचे एक्टिव केस, वहां होगा कंप्लीट लॉकडाउन

यह भी पढ़ें

suresh khanna

अखिलेश और प्रियंका गरजने वाले बादल हैं, बरसेंगे नहीं : खन्ना

10/11/2021
Road Accident

बाइकों की जोरदार भिड़ंत में तीन वर्षीय मासूम घायल, दो महिलाओं की मौत

27/06/2021
PM Modi

साई बाबा की शिक्षा हमारा मार्गदर्शन कर रही: पीएम मोदी

19/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version