• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्काउटिंग अनुशासन, एकता और देशभक्ति का भाव विकसित का मंच: डॉ. धन सिंह रावत

Writer D by Writer D
26/11/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Dhan Singh Rawat

Dhan Singh Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/देहरादून। भारत स्काउट्ड एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के अवसर पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (Dr. Dhan Singh Rawat) को ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. रावत को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में अनुशासन, एकता और देशभक्ति का भाव विकसित करने का बड़ा मंच है, जिसका विस्तार प्रदेश के स्कूलों व कॉलेजों में निरंतर किया जा रहा है।

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के अवसर पर उत्तर प्रदेश राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में आज (बुधवार) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से कैबिनेट मंत्री व डॉ. धन सिंह रावत (Dr. Dhan Singh Rawat) को सम्मानित किया। इस अवसर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. रावत द्वारा उत्तराखंड में स्काउट-गाइड आंदोलन को मजबूत करने, इसे व्यापक स्तर पर लागू करने तथा युवाओं में सकारात्मक व राष्ट्रनिर्माण की सोच विकसित करने हेतु किये गये प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

सिल्वर एलीफेंट अवार्ड से सम्मानित होने पर डॉ. रावत (Dr. Dhan Singh Rawat) ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में अनुशासन, एकता, सेवा-भाव और देशभक्ति की भावना को विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों एवं कॉलेजों में स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार और उसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. रावत (Dr. Dhan Singh Rawat) ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था देशभर में स्काउट-गाइड गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है साथ ही विश्वव्यापी भाईचारे की भावना को भी सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ जनसेवा व युवा सशक्तिकरण के कार्यों में जुटने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

डॉ. रावत (Dr. Dhan Singh Rawat) ने की सीएम योगी से मुलाकात

लखनऊ में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं जम्बूरी में प्रतिभाग करने पहुंचे सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (Dr. Dhan Singh Rawat) ने आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. रावत ने राष्ट्रीय जम्बूरी के भव्य व सफल आयोजन पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं बीच उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समसामयिक विषयों पर सकारात्मक व सार्थक चर्चा हुई।

राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रदेश के युवाओं से की मुलाकात

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग कर रहे प्रदेश के स्काउट्स एंड गाइड्स दल से मुलाकात की। कार्यक्रम स्थल पर स्काउट्स गाइड्स ने डॉ. रावत का बैंड की धुन बजाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डॉ. रावत ने सभी प्रतिभागियों को जम्बूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्काउटिंग युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करती है।

Tags: Dr. Dhan Singh RawatUttarakhand News
Previous Post

1 लाख 68 हजार से अधिक लखपति दीदी हमारी शक्ति’, SHG समूहों को करोड़ों की सहायता प्रदान: सीएम धामी

Next Post

शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर: मुख्यमंत्री योगी

20/05/2026
Kedarnath Yatra
राष्ट्रीय

भारी बारिश और भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा पर लगी ब्रेक

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

बीसी खंडूड़ी की अंत्येष्टि में शामिल हुए धामी, अर्थी को दिया कंधा, राज्य में 3 दिनों का राजकीय शोक

20/05/2026
Sharad Pawar
Main Slider

देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री… शरद पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ

20/05/2026
Pradeep Mishra
Main Slider

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले विवाद, VIP एंट्री को लेकर भिड़े समर्थक

20/05/2026
Next Post
CM Dhami

शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी - मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Raja Bhaiya

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
arrested

नूपुर शर्मा की गर्दन काटने की बात कहने वाला गिरफ्तार

08/07/2022
J P Nadda

पीएम मोदी के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है : नड्डा

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version