• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉ. माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Writer D by Writer D
14/05/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
dr. manik saha

dr. manik saha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगरतला। डॉ. माणिक साहा (Dr Manik Saha) त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री होंगे। त्रिपुरा विधायक दल की शनिवार की शाम को हुई बैठक में उन्हें सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।

त्रिपुरा की राजनीति में शनिवार को बहुत तेजी से एक के बाद एक घटनाक्रम बदलता रहा। दिल्ली से केंद्रीय भाजपा नेताओं से मिलकर अगरतला पहुंचे बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अचानक राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नये मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया आरंभ हो गई।

केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में भूपेंद्र यादव और बिनोद तावड़े को अगरतला भेजा था। दोनों भाजपा पर्यवक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चुनाव किया गया, जिसकी घोषणा भूपेंद्र यादव ने की। उनके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद सोनकर भी बैठक में शामिल हुए।

गौरतलब है कि डॉ. माणिक साहा (Dr Manik Saha) ने त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। वह राज्यसभा के सदस्य भी हैं। पार्टी ने उन्हें माकपा उम्मीदवार भानुलाल साहा के खिलाफ इस साल की शुरुआत में त्रिपुरा में हुए राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में उतारा था।

मुख्यमंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, बीजेपी ने बुलाई विधायक दल की बैठक

बिप्लब कुमार देब का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्य में चुनाव से एक साल पहले आया है। देब का इस्तीफा भाजपा की त्रिपुरा राज्य इकाई के अंदर चल रहे संघर्ष की खबरों के बीच आया है। उन्होंने आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की। मीडिया से बातचीत में देब ने कहा, “पार्टी चाहती है कि मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूं। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है।”

जल्द जारी होगा आधार को वोटर लिस्ट से जोड़ने का नियम : सुशील चंद्रा

विधायक दल के बैठक के बाद डॉ. माणिक साहा (Dr Manik Saha) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश किया हूं। फिर पार्टी द्वारा मुझे राज्यसभा में भेजकर सांसद का दायित्व दिया गया। आज मैं त्रिपुरा का मुख्यमंत्री चुना गया हूं। त्रिपुरा को और प्रगति की राह पर ले जाने के लिए मैं अहम भूमिका निभाऊंगा। इसी आशा के साथ अभी राजभवन जा रहा हूं।

Tags: dr. manik sahaNational newstripura news
Previous Post

श्रेयस अब स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं बल्लेबाजी : गावस्कर

Next Post

… मेरे भाई को कोई मुझसे मिलवा दो, तलाशती रही बहन

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Next Post
mundka fire

... मेरे भाई को कोई मुझसे मिलवा दो, तलाशती रही बहन

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

हरियाणा से 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य पूरा करेगी भाजपा: नायब सैनी

08/11/2024
Truck fell

फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर चंडीगढ़ एक्सप्रेस पर गिरा ट्रक, दो घायल

16/08/2022

निर्वाचन आयोग ने नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम एवं उनके सम्बद्ध दल की सूची राज्यपाल को सौंपी

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version