• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

Writer D by Writer D
06/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
R. Rajesh Kumar

R. Rajesh Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार आधारभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार (R. Rajesh Kumar) की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग और सिमली पार्किंग परियोजनाओं की विस्तृत वित्तीय समिति (डीएफसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों परियोजनाओं के वित्तीय, तकनीकी और निर्माण संबंधी पहलुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में चमोली जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने परियोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर जिलाधिकारी एवं सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी भी बैठक से जुड़े। इस दौरान परियोजनाओं के उद्देश्य, स्थल चयन, यातायात सर्वेक्षण, पार्किंग क्षमता, निर्माण लागत, डिजाइन और तकनीकी मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा में बताया गया कि कर्णप्रयाग पार्किंग परियोजना की अनुमानित लागत 3.73 करोड़ रुपये है। इस परियोजना में 22 चारपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा विकसित की जाएगी। साथ ही प्रथम तल पर आधुनिक कमर्शियल हॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राजस्व सृजन के नए अवसर भी पैदा होंगे। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में कर्णप्रयाग बाजार में सड़क किनारे अनियोजित पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है, जो चारधाम यात्रा के दौरान और गंभीर हो जाती है। नई पार्किंग सुविधा इस समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वहीं सिमली पार्किंग परियोजना की अनुमानित लागत 3.99 करोड़ रुपये रखी गई है। यहां 30 चारपहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता विकसित की जाएगी। सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर स्थित एक प्रमुख जंक्शन है, जहां से चारधाम यात्रा मार्ग, श्री नंदा देवी राजजात यात्रा और गैरसैंण की ओर जाने वाले मार्ग अलग होते हैं। यात्रा सीजन में यहां वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। नई पार्किंग बनने से सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग कम होगी और यातायात संचालन अधिक सुरक्षित एवं सुचारु हो सकेगा।

बैठक के दौरान सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं से जुड़ी सभी वित्तीय, तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए, ताकि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार चारधाम यात्रा मार्गों पर आधुनिक और टिकाऊ आधारभूत ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कर्णप्रयाग और सिमली की पार्किंग परियोजनाएं केवल पार्किंग निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, यात्रियों की सुविधा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

राज्य सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, साथ ही स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Tags: Chardham yatra
Previous Post

योगी सरकार का गोरखपुर का ‘मातृ सेवा’ मॉडल बना जीवनरक्षक

Next Post

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
Next Post
Tiranga Sangeet Samaroh

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

यह भी पढ़ें

murder

… जेल में पढ़ाई नहीं होती, जेल जाने के लिए दसवीं के छात्र ने कर दिया दोस्त का कत्ल

23/08/2022
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री-गायिका अक्षरा ने गाया ‘स्वागत है श्री राम का’ गाना

31/07/2020
peanut bhel

हल्की-फुल्की भूख के लिए ये स्नैक्स है बेस्ट, मिनटों में हो जाएगा तैयार

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version