• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति मुर्मू ने नौ भाषाओं में संविधान के अनुवादित संस्करण का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
26/11/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Draupadi Murmu released the translation of the Constitution in nine languages.

Draupadi Murmu released the translation of the Constitution in nine languages.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश आज 76वां संविधान दिवस (76th Constitution Day) मना रहा है। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया ।  संसद के पुराने सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) प्रीएंबल का वाचन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिरला सहित कई हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने संविधान का नौ भाषाओं में अनुवाद जारी किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा कि मैं संविधान दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर आप सभी के बीच आकर बेहद प्रसन्न हूं। इसी दिन, 26 नवंबर 1949 को, संविधान भवन के इसी केंद्रीय कक्ष में संविधान सभा के सदस्यों ने भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने का कार्य पूरा किया था। उसी वर्ष इसी दिन हमने- भारत के लोगों ने- अपने संविधान को अपनाया था। स्वतंत्रता के बाद, संविधान सभा ने भारत की अंतरिम संसद के रूप में भी कार्य किया। डॉ. भीमराव आम्बेडकर, जो प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। हमारे संविधान के प्रमुख निर्माताओं में से एक थे।

राष्ट्रपति (Draupadi Murmu) ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। उसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, लोकसभा नेता राहुल गांधी, राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सांसदों के साथ प्रस्तावना को पढ़ा गया।

राष्ट्रपति (Draupadi Murmu) ने संविधान को डिजिटल रूप से मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया, असमिया और मलयालम जैसी 9 भाषाओं में जारी किया। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुवाद का लोकार्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे देश संविधान निर्माताओं के प्रति आदर व्यक्त करते हैं।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह उन देशवासियों की सामूहिक बुद्धिमत्ता, त्याग और सपनों का प्रतीक है, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई लड़ी। महान विद्वानों, ड्राफ्टिंग कमेटी और संविधान सभा के सदस्यों ने करोड़ों भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए गहन और सुदूरदर्शी विचार दिए. उनके निःस्वार्थ योगदान ने भारत को आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 2024 में हुए चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान ने दुनिया को एक बार फिर हमारे लोकतंत्र में विश्वास दिखा दिया. हाल ही में हुए बिहार चुनाव में खासकर महिलाओं के भारी उत्साह और बड़ी संख्या में मतदान ने मदर भारत के लोकतंत्र के मुकुट में एक और अनमोल हीरा जोड़ दिया है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संविधान सभा को याद किया और राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अतिथियों का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि संविधान सभा का केंद्रीय कक्ष वह स्थान है, जहां संवाद और विचार मंथन के बाद संविधान को आकार दिया गया। जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखा गया।

Tags: 76th Constitution DayDraupadi Murmu
Previous Post

कृपया इंतज़ार करें… राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को किया मैसेज

Next Post

जेल में इमरान खान पर रहस्य, 3 हफ्तों से परिवार से मुलाकात नहीं; पाकिस्तान में हलचल

Writer D

Writer D

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
Next Post
Imran Khan

जेल में इमरान खान पर रहस्य, 3 हफ्तों से परिवार से मुलाकात नहीं; पाकिस्तान में हलचल

यह भी पढ़ें

The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026

गांधी जयंती पर DM मांदड़ ने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर किया ध्वजारोहण

02/10/2021
Daniel Noboa

राष्ट्रपति को जहर देने की कोशिश, चॉकलेट और जैम में मिलाया गया था ज़हर

24/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version