• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी विश्वनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने किया पूजन-अर्चन, भव्य गंगा आरती देख हुईं अभिभूत

Writer D by Writer D
13/02/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Draupadi Murmu

Draupadi Murmu was overwhelmed after seeing Ganga Aarti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu ) ने सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ की अलौकिकता को देख राष्ट्रपति अभिभूत दिखीं। इससे पहले वे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में भी दर्शन पूजन करने पहुंचीं। वहीं, शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की भव्य आरती में भी शामिल हुई, जहां उन्होंने खुद भी मां गंगा की आरती (Ganga Aarti) उतारकर विश्व कल्याण की कामना की।

एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu ) का स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर किया। इसके उपरांत राष्ट्रपति सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचीं और विधि विधान से पूजा अर्चना की। यहां दर्शन पूजन के पश्चात मंदिर के पुजारी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न के रूप में बाबा काल भैरव की तस्वीर एवं प्रसाद भेट किया। राष्ट्रपति इसके उपरांत काशी विश्वनाथ धाम स्थित विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने षोडषोपचार विधि से पूजा अचर्ना की। बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के बाद राष्ट्रपति ने सभी प्राणियों के मंगल की कामना की। उन्होंने भव्य विश्वनाथ धाम का भी अवलोकन किया और इसकी खूबसूरती की प्रशंसा की। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति का अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट करके विशेष स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बाबा विश्वनाथ के दरबार में राष्ट्रपति

पहली बार राष्ट्रपति के काशी आगमन पर वाराणसी में हर तरफ उत्साह देखने को मिला। सड़क पर खड़े लोगों ने राष्ट्रपति का हर हर महादेव के जयघोष से अभिवादन किया। उनका काफिला जिधर से भी गुजरा लोगों ने हर हर महादेव से उनका स्वागत किया। शाम को दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती को देख राष्ट्रपति भावविभोर हो गयीं। फूलों के वन्दनवार से दुल्हन की तरह सजे घाट पर राष्ट्रपति मां गंगा को चंवर डुलाती रिद्धि-सिद्धि के रूप में 21 कन्याओं को कभी देखती तो कभी घाट पर आध्यात्मिक छटा के नैसर्गिक सौंदर्य को निहारती। शंख और डमरूओं की ध्वनि के बीच अद्भुत और विहंगम छटा, मां गंगा के भजनों को सुन हाथ जोड़ भक्तिभाव से अध्यात्म में लीन दिखी। उनकी बेटी भी गंगा गीतों पर हाथ जोड़ती दिखी।

President In Varanasi Live:मां गंगा की भव्य आरती देख राष्ट्रपति मुर्मू  भावविभोर, घाट से एयरपोर्ट रवाना - President Draupadi In Varanasi Live  Kalbhairav Temple Kashi Vishwanath Dham And Ganga ...

घाट पर जैसे ही राष्ट्रपति (Draupadi Murmu ) पहुंची, उन्हें देख श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। लोगों का अपने प्रति प्यार देख राष्ट्रपति आह्लादित दिखी। फूलों की सजावट, रेड कार्पेट और रोशनी से दमकते घाट पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था। उनके स्वागत में गंगा आरती को देव दीपावली की तर्ज पर भव्य रूप प्रदान किया गया था। साथ ही घाट को दिये की रोशनी से जगमग किया गया था।

इस दौरान राष्ट्रपति (Draupadi Murmu ) ने स्वयं भी मां गंगा की आरती उतारी। वहीं, आरती के दौरान राम जनम योगी द्वारा लंबे शंखनाद को सुनकर राष्ट्रपति हतप्रभ रह गयीं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने गंगा आरती के बाद राष्ट्रपति को अंग वस्त्रम और प्रसाद भेंट किया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए दशाश्वमेध घाट के अलावा अन्य घाटों को भी दीपों से सजाया गया था।

Tags: Draupadi Murmuup newsvaarnasi news
Previous Post

नगर विकास और ऊर्जा क्षेत्र में दस लाख करोड़ रुपये का आया निवेश: एके शर्मा

Next Post

मैंने वाराणसी में काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए: द्रौपदी मुर्मू

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
UP has made a strong mark in the economy in nine years: CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नौ वर्षों में उप्र ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में बनाई मजबूत पहचानः सीएम योगी

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Next Post
Draupadi Murmu

मैंने वाराणसी में काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए: द्रौपदी मुर्मू

यह भी पढ़ें

Imprisonment

किशोरी की आत्महत्या मामले में युवक को 07 साल की सजा

29/07/2022
MahaKumbh 2025

महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है योगी सरकार

14/10/2024
Mayawati

मायावती ने किया जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का किया ऐलान

03/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version