• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैंने वाराणसी में काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए: द्रौपदी मुर्मू

Writer D by Writer D
13/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Draupadi Murmu

Draupadi Murmu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की अलौकिकता देख राष्ट्रपति आह्लादित दिखीं। इससे पहले वे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में भी दर्शन पूजन करने पहुंचीं। वहीं, शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की भव्य आरती में शामिल हुईं। दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन और गंगा आरती देखने के बाद राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

दिल्ली पहुंचने के पूर्व राष्ट्रपति (Draupadi Murmu) ने ट्वीट कर बताया कि आज मैंने वाराणसी में काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी भाग लिया। जिसके अलौकिक स्वरों और दिव्य दृश्य ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। जीवनदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद सभी देशवासियों को सदा मिलता रहे, यह मेरी मंगलकामना है।

Draupadi Murmu

बताते चलें कि गंगा आरती को खास बनाने के लिए गंगा आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि ने भी बड़ा योगदान दिया। गंगा आरती में नौ अर्चक और 21 देव कन्याओं के भागीदारी ने इसे देव दीपावली सरीखा बना दिया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 45 मिनट तक गंगा आरती देखी। आरती के दौरान घाट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था।

काशी विश्वनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने किया पूजन-अर्चन, भव्य गंगा आरती देख हुईं अभिभूत

शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी काशी विश्वनाथ धाम में नंगे पाव दिखे

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पुत्री इतिश्री मुर्मू के साथ श्री काशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन पूजन के बाद जब भव्य और नव्य काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन कर रही थी। उस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और प्रदेश के पूर्व मंत्री शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे। विधायक डॉ नीलकंठ पूरे समय तक धाम के प्रति श्रद्धा दिखाते हुए नंगे पाव दिखे।

Draupadi Murmu

गंगा आरती में भाग लेने के दौरान राष्ट्रपति ने गंगा पूजन भी किया। आचार्य श्रीधर पांडेय व गंगा सेवा निधि के प्रधान अर्चक रणधीर पांडेय ने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन अर्चन कराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गंगा सेवा निधि के कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव ने पुष्प देकर स्वागत किया।

Tags: ganga aartiup newsvaranasi news
Previous Post

काशी विश्वनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने किया पूजन-अर्चन, भव्य गंगा आरती देख हुईं अभिभूत

Next Post

8 साल की मासूम के साथ 4 घंटे तक हैवानियत, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Rape

8 साल की मासूम के साथ 4 घंटे तक हैवानियत, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Suicide

7 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, हैरान कर देगी वजह

20/01/2023

यामी गौतम ने अपनी नयी फिल्म का किया ऐलान, कही ये बात

14/07/2021

स्मृतिशेष : टंडन जी ने आजीवन की राष्ट्र की सेवा, सार्वजनिक जीवन में शुचिता के प्रतीक थे

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version