• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DRDO की कोरोना दवा 2DG की कीमत तय, इतने रुपए में मिलेगा एक पाउच

Writer D by Writer D
28/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
DRDO Corona Vaccine 2DG

DRDO Corona Vaccine 2DG

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

​​रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गयी ​​​​कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी ​के ​एक पाउच की कीमत 990 रुपये ​तय की गई है।

​देश के पहले एंटी कोविड ओरल ड्रग​ ​को ​​​सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकारों को कम कीमत पर दिया जाएगा।​ अब यह ​दवा​ पाउडर ​के रूप ​में​ ​अगले माह से ​बाजार में ​उपलब्ध होगी​। ​पानी में घोलकर पीने वाली यह 2-डीजी दवा देश को कोविड संकट से उबारने में गेमचेंजर साबित हो सकती है।​

देश का पहला एंटी कोविड ओरल ड्रग 2-डीजी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​17 मई को ​डीआरडीओ भवन में लांच करके पहली खेप केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को सौंपी​ थी​। यह कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) डीआरडीओ ने हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर विकसित की है। इसका नाम 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) है जिसका क्लीनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है।

योगी सरकार की पहल, 1 जून से प्रदेश में चलाएगी टीकाकारण का महाभियान

चिकित्सीय परीक्षण के दौरान 110 कोविड रोगियों को यह दवा दी गई, उनमें से अधिकांश की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों में ऑक्सीजन की निर्भरता को भी इस दवा ने कम किया है। इस तरह मेडिकल ट्रायल के दौरान सामने आया कि 2-जी दवा कोविड मरीजों को जल्द स्वस्थ करने में मदद करती है। इसलिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने ​0​1 मई को गंभीर कोविड-19 रोगियों के लिए इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

इस दवा के परीक्षण का पहला चरण अप्रैल 2020 में कोविड-19 की पहली लहर के दौरान शुरू हुआ था। तब परीक्षण में पाया गया कि यह दवा संक्रमित कोशिकाओं में जमा होकर वायरस को शरीर में आगे बढ़ने से रोक देती है। इन परिणामों के आधार पर डीसीजीआई ने मई, 2020 में दूसरे चरण यानी क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति दी थी।

सुवेंदु को बैठक में बुलाने पर नाराज हुई ‘दीदी’, पीएम मोदी को कराया 30 मिनट इंतजार

मई से अक्टूबर, 2020 के दौरान किए गए अगले चरण के परीक्षणों में भी यह दवा सुरक्षित पाई गई और कोविड-19 रोगियों की रिकवरी में तेजी से सुधार दिखा। डीसीजीआई ने नवम्बर, 2020 में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति दी। इस दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के 27 कोविड अस्पतालों में 220 मरीजों पर परीक्षण किया गया।

इस दवा को विकसित करने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ. अनंत एन. भट और डॉ. सुधीर चांदना ने पहले कहा था कि इस ओरल ड्रग के दाम तय करने के लिए उद्योग भागीदार डॉ. रेड्डी की प्रयोगशालाओं के साथ काम चल रहा है। अब ​कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी ​के ​एक पाउच की कीमत 990 रुपये ​तय की गई है। ​

पीएम मोदी संग समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, सामने आई यह वजह

देश के पहले एंटी कोविड ओरल ड्रग​ ​को ​सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकारों को कम कीमत पर दिया जाएगा। इस ​​दवा के 10​ हजार पाउच का दूसरा बैच ​गुरुवार को ​निर्माता​ कंपनी ​​डॉ​.​ रेड्डीज लैब ​ने जारी किया ​है। ​इसके बाद ​बड़े पैमाने पर इस दवा का उत्पादन करके अगले माह से बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कोविड संकट के समय देश के स्वास्थ्य ढांचे पर पड़ रहे बोझ से राहत मिलेगी। इस दवा की उपलब्धता बढ़ाने के लिए डॉ. रेड्डी की प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

Tags: DRDO Corona Vaccine 2DGDRDO Corona Vaccine 2DG launchedDRDO Corona Vaccine 2DG priceNational news
Previous Post

सुवेंदु को बैठक में बुलाने पर नाराज हुई ‘दीदी’, पीएम मोदी को कराया 30 मिनट इंतजार

Next Post

शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी, मुठभेड़ जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
Next Post
terrorist killed

शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी, मुठभेड़ जारी

यह भी पढ़ें

Farmers Protest

Farmesr Protest: किसानों की बैठक खत्म, किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कही ये बात

21/02/2024

BJP कार्यालय पहुंची अपर्णा यादव, बोलीं- इस पार्टी में होता है महिलाओं का सम्मान

23/01/2022
Objectionable slogans raised again in JNU

‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी…’ JNU में फिर लगे आपत्तिजनक नारे

06/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version