• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुवेंदु को बैठक में बुलाने पर नाराज हुई ‘दीदी’, पीएम मोदी को कराया 30 मिनट इंतजार

Writer D by Writer D
28/05/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
mamta-modi

mamta-modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यास साइक्लोन से प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे करने पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां उन्होंने एक रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। लेकिन इस मीटिंग में पीएम मोदी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ को करीब 30 मिनट इंतजार करना पड़ा। सरकारी सूत्रों ने दावा किया है कि पीएम और राज्यपाल ने रिव्यू मीटिंग में शामिल होने के लिए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का 30 मिनट तक इंतजार किया।

इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि टकराव का ये रुख राज्य या लोकतंत्र के हित में नहीं है. सीएम और अधिकारियों द्वारा गैर-भागीदारी संवैधानिकता या कानून के शासन के अनुरूप नहीं है।

पीएम मोदी संग समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, सामने आई यह वजह

वहीं, सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि उन्होंने दीघा रवाना होने से पहले पीएम को जमीनी स्थिति से अवगत करा दिया। उन्होंने कहा कि हिंगलगंज और सागर में समीक्षा बैठक करने के बाद, मैं कलाईकुंडा में पीएम से मिली और उन्हें पश्चिम बंगाल में चक्रवात के बाद की स्थिति से अवगत कराया। जानकारी के लिए आपदा रिपोर्ट उनको सौंपी गई है। सीएम ममता ने कहा कि मैं अब दीघा में राहत और बहाली कार्य की समीक्षा करने के लिए आगे बढ़ रही हूं।

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

दरअसल, यास तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने पीएम मोदी आज बंगाल और ओडिशा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकारों के साथ रिव्यू मीटिंग की। लेकिन बंगाल में रिव्यू मीटिंग में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को मिले न्योते से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी नाराज हो गईं। पहले ही बता दिया गया कि सीएम ममता बैठक में ही शामिल नहीं होंगी।

Tags: Bengal Newscyclone 'yass'Mamata Banerjeenatonal newspm modi
Previous Post

वाहन चेकिंग के दौरान 520 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Next Post

DRDO की कोरोना दवा 2DG की कीमत तय, इतने रुपए में मिलेगा एक पाउच

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
DRDO Corona Vaccine 2DG

DRDO की कोरोना दवा 2DG की कीमत तय, इतने रुपए में मिलेगा एक पाउच

यह भी पढ़ें

Boiler explodes at Vedanta Power Plant

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
'इंडिया फर्स्ट' नीति 'India First' Policy

श्रीलंका बोला- ड्रैगन संग डील बड़ी गलती, अब ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति पर चलेगा

26/08/2020

हमारा दिल खुशियों से भरा हुआ है… बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर किया पहला पोस्ट

16/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version