• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीलंका बोला- ड्रैगन संग डील बड़ी गलती, अब ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति पर चलेगा

Desk by Desk
26/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
'इंडिया फर्स्ट' नीति 'India First' Policy

'इंडिया फर्स्ट' नीति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। ड्रैगन की चालबाजियों में फंसकर श्रीलंका काफी नुकसान उठा चुका है। अब श्रीलंका को यह बात समझ में आ गई है चीन के साथ पोर्ट डील उसकी बड़ी गलती थी।

इतना ही नहीं अब पड़ोसी देश श्रीलंका ने यह भी कहा है कि आगे से वह इंडिया फर्स्ट की नीति पर ही चलेगा। तो वहीं दक्षिण एशिया मामलों के जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में नेपाल, बांग्लादेश जैसे देशों को भी श्रीलंका की तरह पछतावा हो सकता है, जो अभी चीन के आगे नतमस्तक हैं।

श्रीलंका के विदेश सचिव जयानाथ कोलोमबाजे ने कहा है कि श्रीलंका तटस्थ विदेश नीति पर चलना चाहता है, लेकिन रणनीतिक और सुरक्षा मामलों में ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति पर चलेगा। एक श्रीलंकाई टीवी चैनल से बात करते हुए कोलोमबाजे ने कहा कि राष्ट्रपति (गोटबाया राजपक्षे) ने कहा कि रणनीतिक सुरक्षा मामले में हम इंडिया फर्स्ट नीति पर चलेंगे।

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू से शुरू कर रही है अपना करियर

हम भारत के लिए रणनीतिक खतरा नहीं बन सकते हैं और हमें ऐसा नहीं करना है। हमें भारत से लाभ मिलेगा। राष्ट्रपति ने साफ कहा है कि जहां तक सुरक्षा की बात है आप हमारी पहली प्राथमिकता हैं, लेकिन मुझे आर्थिक समृद्धि के लिए दूसरों के साथ भी डील करना है।

विदेश सचिव ने कहा कहा कि तटस्थ विदेश नीति के साथ श्रीलंका भारत के रणनीतिक हित की रक्षा करेगा। इस दौरान उन्होंने एक और बड़ी बात कही और स्वीकार किया कि हम्बनटोटा बंदरगाह को 99 साल के लिए चीन को लीज पर देना गलती थी।

राजपक्षे की चुनाव में जीत के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में अपने समकक्ष गुनाववर्धने से बात की थी। गृह युद्ध के दौरान विवादित रक्षा सचिव रहे 70 वर्षीय गोटबाया राजपक्षे की जीत भारत के लिए विशेष मायने रखती है क्योंकि भारत को उम्मीद है कि कोलंबो का नया प्रशासन नई दिल्ली के रणनीतिक हितों के खिलाफ विदेशी शक्ति को अनुमति नहीं देगा। दशकों तक श्रीलंका के वैश्विक शक्तियों से राजनयिक संबंधों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों को भरोसा है कि गोटबाया क्षेत्र में अमेरिकी हितों के अधिक खिलाफ कोई नीति नहीं अपनाएंगे।

गौरतलब है कि राजपक्षे के भाई महिंदा राजपक्षे जब श्रीलंका के राष्ट्रपति थे। तब चीन ने श्रीलंका की आधारभूत संरचना परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर निवेश किया था। यह निवेश तब हुआ जब श्रीलंका लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) से जारी गृहयुद्ध को निर्मम तरीके से कुचलने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में अलग-थलग पड़ गया था। महिंदा की वजह से देश ‘चीनी कर्ज जाल’ में फंसा और चीन की ओर से विकसित हम्बनटोटा बंदरगाह को 99 साल के लिए चीन को पट्टे पर देना पड़ा।

Tags: 'India First' Policy'इंडिया फर्स्ट' नीतिBig deal with Dragonnow 'India First' policy will runsri lankaअब 'इंडिया फर्स्ट' की नीति पर चलेगाड्रैगन संग डील बड़ी गलतीश्रीलंका
Previous Post

पैरेंट्स से मिलकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लौटें मुंबई वापस

Next Post

जानें आखिर किस वजह से सुशांत ने ‘दिल बेचारा’ के लिए ली थी आधी फीस

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

15/10/2026
Main Slider

CM ने 63 मेधावी विद्यार्थियों और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले-मेधावी उत्तराखंड के स्तंभ

15/10/2026
Main Slider

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

15/10/2026
Main Slider

काशीपुर में BJP का मंथन, CM धामी और बीएल संतोष ने की शिरकत

15/10/2026
Next Post
Dil Bechara

जानें आखिर किस वजह से सुशांत ने 'दिल बेचारा' के लिए ली थी आधी फीस

यह भी पढ़ें

PV Sindhu

Singapore Open: फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, साएना कावाकामी को दी शिकस्त

16/07/2022
rape accused of raping

खाकी हुई शर्मसार! आरक्षी पर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

13/01/2021
dhami

यह देवभूमि अध्यात्म, धर्म और संस्कृति का भी केंद्र है : धामी

22/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version