• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कोरोना’ की वजह से फटा द्रोणागिरी ग्लेशियर, जानें वैज्ञानिकों का क्या है कहना?

Writer D by Writer D
07/02/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
dronagiri glacier brust

dronagiri glacier brust

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के चमोली में रविवार को द्रोणागिरी ग्लेशियर के फटने की एक अहम वजह कोरोना का असर भी माना जा रहा है। दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से जलवायु में परिवर्तन आया और ऊपरी वातावरण इतना साफ हो गया कि ग्लेशियर पर जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघलने की बजाय बहुत तेजी से पिघली और हिमनद फट गया। ग्लेशियरों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में भी ऐसे खतरों के बने रहने की आशंका है।

भारतीय मौसम विज्ञान सोसाइटी में उत्तर भारत के चेयरपर्सन और वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसपी भारद्वाज कहते हैं कि उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर के फटने की बहुत-सी वजह हो सकती है। इसका कारण पता किया जाएगा, लेकिन प्रथम दृष्टया आकलन है कि सूरज की ज्यादा तपिश के चलते ग्लेशियर की बर्फ न सिर्फ बहुत तेजी से पिघली बल्कि ग्लेशियर के ऊपरी हिस्से में जमी बर्फ ज्यादा होने के चलते खिसकी। जिससे हिमनदों के निचले हिस्से में जमें पानी के स्रोत टूट गए और तीव्र गति से पास की धौलगंगा नदी में बह गए। इसने तबाही मचा दी।

चमोली में ग्लेशियर टूटने से आई बड़ी त्रासदी, हरिद्वार तक बढ़ा बाढ़ का खतरा

वैज्ञानिकों का कहना है कि ऊपरी हिमालयन रीजन में इस वक्त प्रदूषण के कण न के बराबर हैं। इससे सूरज की तपिश पिछले सालों की तुलना में ज्यादा तीव्र है। जो ग्लैशियरों पर जमने वाली ऊपरी बर्फ को ज्यादा तेजी से पिघला रही है।

डॉक्टर एसपी पाल कहते हैं कि कोरोना में लगे लॉकडाउन से मौसम बहुत साफ हुआ है। जब मैदानी इलाकों से हिमालय की श्रृंखलाएं दिखने लगीं थीं तभी अनुमान लगाया गया था कि इस बार क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन के आंशिक असर दिखने लगेंगे।

इसी 4 फरवरी को हिमालय रेंज और उसके शहरी इलाकों, जिनमें चार हजार फीट से भी कम ऊंचाई वाले शहर शामिल थे, वहां जमकर बर्फ पड़ी। 15 से 18  हजार फीट ऊपर वाले ग्लेशियर में भी खूब बर्फ पड़ी। माना जा रहा है कि ज्यादा बर्फ पड़ने से ग्लेशियर फट गए।

उत्तराखंड त्रासदी : त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख मुआवजे का ऐलान

पर्यावरणविद रमेश कुमार पांडेय कहते हैं कि चमोली में आई आपदा के कारणों को तो सैटेलाइट से पता किया जाएगा। जिस तरह की घटना रविवार को हुई है वो हिमालयन रीजन में कोई अनोखी नहीं हैं। जो घटना हुई है उसको वैज्ञानिकों की भाषा में ” ग्लेशियर लेक आउट बर्स्ट फ्लड”  (जीएलओएफ) कहते हैं। इसका मतलब होता है कि हिमनदों के नीचे के एकत्रित पानी के पूरे भंडार का यकायक बहुत तेजी से बह जाना।

रविवार की घटना भी यही है। ऐसी घटना के कई कारणों में हीट, ग्लेशियर रुट पर मानवीय प्रक्रियाएं होना,  क्लाइमेट चेंज और धरती की प्लेटों के हिलने का भी कारण हो सकता है। पांडेय का मानना है कि कई बार एवलांच होने से भी ऐसी घटनाएं होती हैं। वह मानते हैं कि हाल के दिनों में वातावरण में कुछ परिवर्तन तो आया है, लेकिन वह स्थायी है या नहीं, और उसका सीधा असर ऐसी घटनाओं पर पड़ेगा या नहीं यह सब शोध का विषय है।

उत्तराखंड त्रासदी: पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान

लद्दाख में पर्यावरण पर नजदीक से काम करने वाले हेमिस मोनेस्ट्री से जुड़े वुन्ग सोनम कहते हैं कि इस बार मौसम पहले सालों की अपेक्षा बहुत बदला है। खासकर ग्लेशियर भी अपने स्वरूप को छोड़ रहे हैं, लेकिन इन ग्लेशियरों का बदलता स्वरूप अभी नहीं पता चलेगा। सोनम का कहना है कि जो घटना रविवार को चमोली में हुई वो निश्चित रूप से सामान्य घटना नहीं है। उसको बदले परिवेश में क्लाइमेट चेंज से जोड़कर देखना होगा। ताकि आगे ऐसी किसी बड़े प्रलय से बचा जा सके।

Tags: ChamoliDamDam of Rishiganga power project brokenDehradun Hindi SamacharDehradun News in Hindidronagiri glacierfloodGlacierjoshimathLatest Dehradun News in Hindirescuetrivendra simgh rawat
Previous Post

जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद ले ली पत्नी जान, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Next Post

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने महिला जज को कहा- आई लव यू, वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
accused proposed judge

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने महिला जज को कहा- आई लव यू, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Makeup

मेकअप करते समय फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा पार्लर जैसा लुक

14/08/2024
Cyclone Mocha

Cyclone Mocha का बढ़ रहा खतरा, अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी

06/05/2023
Purnima

माघ पूर्णिमा के रात कर लें ये उपाय, जीवन में नहीं आएंगी बाधाएं

12/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version