• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी पर गड़ासे से किए ताबड़तोड वार, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Murder

Murder

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के विभूतिखण्ड इलाके में राविवार दोपहर बाद शराब के नशे में धुत निजी सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी की गर्दन पर गड़ासे से ताबड़तोड कई वार कर दिये। महिला लहुलूहान होकर मौके पर ही गिर गई।

पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत बिगडऩे पर घायल को ट्रामा सेण्टर में रिफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला के किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था।

थाना प्रभारी विभूतिखण्ड ने बताया कि अमित कुमार मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर पारस पट्टी का रहने वाला है। साथ ही पत्नी गीता के साथ स्थानीय स्तर पर विभूतिखंड इलाके के बड़ा भरवारा में रहता है। अमित निजी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

शोहदे की छात्रा का घर से निकालना हुआ दूभर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रविवार शाम करीब पांच बजे शराब के नशे में घर पहुंचा था। नशे में देख पत्नी गीता आग-बबूला हो गई और अमित से विवाद करने लगी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अमित आक्रोशित होकर घर के बाहर चला गया। कुछ ही देर बाद वह हांथ में गड़ासा लेकर वापस लौट आया। आक्रोश में आकर अमित ने गीता की गर्दन पर गड़ासे से ताबड़तोड कई वार कर दिए। जिसमें महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत ग भीर होती चली गई। लोहिया से घायल को ट्रामा सेण्टर रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी विभूतिखण्ड ने बताया कि गीता का आयुष नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता है।

रविवार को शराब के नशे में धुत होकर अमित इसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि आरोपित पति को हिरासत में ले लिया गया है।

Tags: crime newsLucknow Newsगड़ासे से हमला
Previous Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नौकरी छूटने से था क्षुब्ध

Next Post

28 दिसंबर राशिफल: जानें कैसा बीतेगा आपका साल 2020 का आखिरी सोमवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post

28 दिसंबर राशिफल: जानें कैसा बीतेगा आपका साल 2020 का आखिरी सोमवार

यह भी पढ़ें

karanvir bohra

करनवीर बोहरा ने शेयर की न्यूबोर्न बेबी का वीडियो, कैप्शन में लिखा- तुम ही हो पहले….

23/12/2020
MLC Election

MLC Election: BJP गठबंधन के प्रत्याशियों ने सीएम योगी के नेतृत्व में दाखिल किया नामांकन

11/03/2024
Friendship

जीवन में इन लोगों से न करें दोस्ती, हो जाएंगे बर्बाद

13/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version