• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी रंजिश के चलते दो भाइयों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
shot

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद खूनी रंजिश का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गोरखपुर जिले में राजनीतिक दुश्मनी को लेकर दो भाइयों को गोली मारी गई है। इसमें चुनाव लड़ने वाले 22 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका भाई घायल है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

गोरखपुर पुलिस ने कहा कि भाइयों को सोमवार शाम जिले के बेलघाट इलाके में गोली मार दी गई और उनमें से एक की बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाल ही में पंचायत चुनाव लड़ने वाले संजय बेलदार को सोमवार शाम उनके फोन पर एक कॉल आया।

एंटिगुआ के PM का दावा, भगोड़े मेहुल चोकसी का वकील विपक्षी पार्टी का सदस्य

फोन करने वाले ने संजय बेलदार को अपने घर के पास एक स्थान पर पहुंचने के लिए कहा और जैसे ही वह बाहर गया, उसका भाई रंजय उसके पीछे हो लिया। जैसे ही वे मौके के पास पहुंचे, कुछ लोगों ने संजय को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और विरोध करने पर गोली चला दी। इस फायरिंग में दोनों भाइयों को गोली लग गई।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) एके सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम जल्द ही मौके पर पहुंची और भाइयों को अस्पताल ले गई, जहां संजय की मौत हो गई। रंजय के मुताबिक कृष्ण अग्रहरी और शिवम सिंह ने उनके भाई को मौके पर बुलाया था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि कृष्णा अग्रहरी ने पंचायत चुनाव भी लड़ा था और तभी से संजय से उसकी दुश्मनी थी।

चलती ट्रेन में युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी फरार

पुलिस ने कृष्णा अग्रहरी, शिवम सिंह, रिंटू सिंह और आसिफ समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है पुलिस ने शिवम सिंह को हिरासत में ले लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है। इस बीच स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह हुई घटना को लेकर बेलघाट-कुर्री बाजार में विरोध प्रदर्शन किया।

Tags: crime newsPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat chunav countingPanchayat Chunav Newsup newsup panchayat chunav
Previous Post

एंटिगुआ के PM का दावा, भगोड़े मेहुल चोकसी का वकील विपक्षी पार्टी का सदस्य

Next Post

देश में 2.31 लाख मरीज हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी रेट हुआ 92.48 प्रतिशत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: ए.के. शर्मा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

28/10/2026
Hardeep Singh Puri
Main Slider

MP राज्यसभा उपचुनाव में BJP का बड़ा फैसला, हरदीप सिंह पुरी को मिला टिकट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बहन जी, मेरी इतनी परीक्षा क्यों लेती हैं?’ आकाश आनंद ने सुनाया मायावती से बातचीत का किस्सा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा PNB में 35 करोड़ का बड़ा घोटाला, मैनेजर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड

28/10/2026
Next Post
Corona

देश में 2.31 लाख मरीज हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी रेट हुआ 92.48 प्रतिशत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

यह नया भारत है, जो दुश्मनों को उनके ठिकानों में ही कर देता है नेस्तनाबूद:  मुख्यमंत्री

16/12/2025
UPITS

योगी सरकार की मदद से संवर रही ओडीओपी उद्यमियों की जिंदगी

26/09/2024
Ajay Kumar Lallu

पूर्व विधायकों का सुझाव और सहयोग देगा कांग्रेस को मजबूती : लल्लू

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version