• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा के प्रयासों से मऊ को मिली एक और बड़ी सौगात, इंदारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

इंदारा रेलवे क्रासिंग पर पिछले 24 वर्षों से ओवरब्रिज बनाए जाने की थी मांग

Writer D by Writer D
11/02/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा  (AK Sharma) के प्रयासों से मऊ (Mau) जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है। मंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय रेलमंत्री  अश्विनी वैष्णव  को पत्र लिखकर मऊ-मधुबन यानि शहीद मार्ग पर इंदारा रेलवे क्रासिंग (Indara Railway Crossing) पर ओवरब्रिज बनाने के लिए आग्रह किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने इसकी मंजूरी दे दी है। मंत्री श्री शर्मा ने रेल मंत्री  को धन्यवाद देते हुए मऊ जनपदवासियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  के प्रयासों से मऊ के विकास में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले दो साल के कार्यकाल में मऊ जिले को 3 प्रमुख रेलगाड़ियां मिली हैं। जिसमें मऊ से दिल्ली, मऊ से मुंबई और हालही में दोहरीघाट से मऊ के लिए एक मेमू ट्रेन भी शुरू की गयी। वहीं दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा मऊ की परदहा कॉटन मिल की 85 एकड़ अनुपयोगी ज़मीन पर औद्योगिक संकुल की स्थापना का शिलान्यास किया गया। जिसका प्रयास मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  काफी समय से कर रहे थे। वहीं अब मऊ की जनता को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए मंत्री श्री शर्मा द्वारा  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जिले को बेहतर रेल सुविधाओं से जोड़ने के लिए हार्दिक धन्यवाद करते हुए एक अतिआवश्यक कार्य के प्रति उनका ध्यान आकर्षित करने की बात कही थी।

एके शर्मा के प्रयासों को मिली उड़ान, मऊ में बनेगा औद्योगिक संकुल

उन्होंने लिखा था कि मऊ जंक्शन के नजदीक ही इन्दारा जंक्शन स्थित है, इसपर कई तरफ से रेल लाईने जुड़ी हैं। यह जंक्शन अदरी नगर पंचायत के समीप ही स्थित है। कई महत्वपूर्ण लाईनों का जाल होने के कारण लगातार ट्रेनों का आवागमन होता रहता है, जिससे अदरी इन्दारा की यह रेलवे क्रासिंग घण्टों तक लगातार बन्द रखनी पड़ती है। अक्सर फाटक बंद होने तथा रेल पटरी का जाल होने से इन्हें पार करके अदरी से मऊ आने के रोड पर भारी जाम की समस्या हो जाती है। वर्तमान रेल लाईनों के अतिरिक्त हाल ही में शुरू की गयी दोहरीघाट रेल लाईन एवं रसड़ा की तरफ जाने वाली लाईन के दोहरीकरण के चलते भविष्य में इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन और भी बढ़ने वाला है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने रेल मंत्री को लिखा कि मऊ जिले के इस क्षेत्र की जनता को पिछले 24 साल से इस रेलवे क्रासिंग पर एक रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग पर आपसे आग्रह है कि इस कार्य को रेलवे के खर्च से कृपया प्राथमिकता से कराने का कष्ट करें। जिसका संज्ञान लेते हुए मा. रेल मंत्री जी ने इसकी मंजूरी दे दी है। वहीं शनिवार को वाराणसी रेल मंडल के सीनियर डिवीजनल इंजीनियर, मंडल वाणिज्य निरीक्षक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने इसका सर्वे कार्य भी शुरू कर दिया है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने मऊ में रेलवे ओवरब्रिज की सौगात देने के लिए रेल मंत्री को धन्यवाद दिया और मऊवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Tags: ak sharmaindara railway overbridgemau newsnagar vikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार

Next Post

मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के किये दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
CM Yogi

मंत्रियों-विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के किये दर्शन

यह भी पढ़ें

कोरोना से डरा चीन

कोरोना के दोबारा हमले से डरा चीन! इन देशों के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

09/09/2020
Transfer

यूपी में सात IPS का ट्रांसफर, कारागार मुख्यालय को दिए पांच एसपी

04/04/2023
CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय ने शहीद जवान को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- हम शहादत को नमन करते हैं

19/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version