• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़ती ठंड के चलते भगवान ने स्वेटर और शॉल पहनकर भक्तों को दिये दर्शन

Writer D by Writer D
19/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। वाराणसी में  भी शीतलहर ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बढ़ती ठंड का असर यहां के मंदिरों में भी में दिखाई देने लगा है। इन दिनों मंदिरों में भगवान भी ठंड से बचने के लिए स्वेटर और शॉल पहन भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पारा लगातार लुढ़कता ही जा रहा है। इसी का असर वाराणसी के मंदिरों में भी दिखने लगा है। जहां भगवान को ठंड से बचाने के लिए सारे जतन किए जा रहे हैं। कहीं भगवान राम, लक्ष्मण, मां सीता, भरत और शत्रुघ्न सहित हनुमान जी को ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं, तो वही गणेश जी को रजाई ओड़ाई गई है।

Kashi temple

इतना ही नहीं साईं बाबा को ऊनी टोपी के साथ शॉल भी ओढे देखा जा सकता है।  वाराणसी के लोहटिया इलाके में स्थित प्राचीन बड़ा गणेश मंदिर में बड़े गणेश जी की मूर्ति को गर्म कंबल से ढका गया है, तो वहीं उनके सिर पर एक टोपी भी पहनाई गई है।

Kashi temple

बड़ा गणेश मंदिर के बाहर भगवान राम जानकी मंदिर में तो राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता सहित हनुमान जी को भी रंग बिरंगी टोपियां और ऊनी वस्त्र धारण कराए गये हैं। मंदिर में दर्शन करने आए वाराणसी के ही भरत कुमार अग्रहरि ने बताया कि ठंड और शीतलहर शुरू हो चुकी है, जिससे बचने के लिए ऊनी वस्त्र पहने जा रहा हैं और उसी तरह भगवान को भी ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब इंसान को ठंड लगती है तो भाव की पूजा के चलते भगवान को भी जरूर ठंड लगती होगी। जिससे बचाने के लिए शॉल, स्वेटर और गर्म कपड़े भगवान को पहनाए जाते हैं।

ॐ में है चमत्कारी शक्ति, इसके उच्चारण से तनाव के साथ दूर होती हैं बीमारियां

आगरा से काशी दर्शन पूजन करने आई रितु प्रकाश ने बताया कि बदलते मौसम में पूजा करना ही काफी नहीं होता। जैसे हम हैं उसी तरह भगवान भी हैं। चाहे सर्दी हो या गर्मी, भगवान को भी सारी चीजें महसूस होती हैं। जैसे हम ठंड से बचने के लिए ऊनी वस्त्र पहने हैं उसी तरह भगवान को भी ऊनी वस्त्र धारण कराए जाने चाहिए। भले ही वह जगत के पालनहार ही क्यों ना हो, लेकिन प्रकृति सबके लिए एक जैसी है, इसलिए भगवान को भी ठंड लगती है।

Kashi temple

तो वही आगरा से ही आई रुचिका ने भी बताया कि जैसे हम रहते हैं उसी तरह भगवान भी हैं। बदलते मौसम के साथ भगवान के लिए भी इंतजाम करना जरूरी है। जब भगवान हमको छत्रछाया दे सकते हैं तो भक्त का भी कर्तव्य बनता है कि वह भी भगवान के लिए कुछ करें। इसलिए भगवान को भी ठंड के दिनों में स्वेटर और रजाई में रखना जरूरी है।

बड़ा गणेश मंदिर के पुजारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक मास की बैकुंठ चतुर्दशी से भगवान को ऊनी वस्त्र धारण करा दिया जाता हैं, जो बसंत पंचमी तक पहनाये जाते हैं। काशी के अंदर सभी देवालयों में भगवान को गर्म कपड़े पहनाये जाते हैं। क्योंकि भाव की पूजा होती है। जैसे हम गर्म कपड़े पहनते हैं वैसे ही यह मानकर कि भगवान को भी ठंड लगती होगी हम उनको गर्म कपड़े पहनाते हैं। उन्होंने बताया कि जो जगत के पालनहार हैं उन्हें भला क्या दिक्कत होती होगी, लेकिन भक्त होने के नाते और भाव की पूजा के चलते हम उन्हें गर्म कपड़े पहनाते हैं।

बड़ा गणेश मंदिर के बाहर ही राम जानकी मंदिर के पुजारी देवेंद्र चौबे ने भी बताया कि गर्मी के मौसम में भगवान को सूती वस्त्र पहनाये जाते हैं। वैसे ही ठंडी के मौसम में उन्हें ऊनी वस्त्र भी पहनाये जाते हैं। चूंकि ठंड बढ़ रही है, इसलिए भगवान को भी ठंडी से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र पहनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि भगवान को भी गर्मी के मौसम में गर्म तो ठंडी के मौसम में ठंडी लगती है ऐसी भावना होती है। और ज्यादा ठंड पड़ने पर कंबल से लेकर ब्लोअर तक की व्यवस्था की जाती है

Tags: up newsvaranasi newswinter
Previous Post

कोई हमें राजनीति में सीरियस क्यों नहीं ले रहा है? : प्रियंका गांधी

Next Post

2024 तक यूपी का कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

aloo-paneer koftas
खाना-खजाना

नवरात्रि के भोजन में बनाए स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते

29/09/2025
Kaner
धर्म

कनेर का पौधा इस दिशा में लगाएं, घर में होगा सुख-समृद्धि और संपन्नता का आगमन

29/09/2025
Camphor
धर्म

किस्मत के बंद दरवाजे खोलता है कपूर का ये उपाय, दूर होगी घर से दरिद्रता

29/09/2025
Aarti
धर्म

इस मंत्र के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें इसका महत्व

29/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब है? जानें नियम

29/09/2025
Next Post

2024 तक यूपी का कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा : शिवराज

यह भी पढ़ें

Neesa

21 साल की हुई अजय देवगन की लाड़ली, काजोल ने शेयर की अनदेखी क्यूट तस्वीरें

20/04/2024
yogi

ब्लड रिलेशन में मात्र इतने रुपए में होगी ‘प्रॉपर्टी गिफ्ट डीड’, नहीं देना होगा स्टांप ड्यूटी

15/06/2022
Dr. Dinesh Sharma

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सपत्नी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version