• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई हमें राजनीति में सीरियस क्यों नहीं ले रहा है? : प्रियंका गांधी

Writer D by Writer D
19/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रायबरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने यहां महिलाओं से संवाद किया और सरकार को निशाने पर लिया। प्रियंका के संवाद कार्यक्रम के केंद्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रहे और उन्होंने जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि सरकार के पास बहुत पैसा है, लेकिन सही जगह पैसा नहीं लगाया जा रहा है। बड़े-बड़े हवाई जहाज में देश के प्रधानमंत्री उड़ते हैं। उनका हवाई जहाज ही आठ हज़ार करोड़ रुपये का है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि कोरोना योद्धा आशा बहुओं और आंगनबाड़ी की महिलाओं ने बहुत काम किया है। आप हमें शक्ति दीजिए हम आपको शक्ति देंगे। हम सब महिलाएं हैं, संघर्ष हमारा जीवन है, लेकिन हम जानना चाहते हैं, हम अगर एकजुट हो जाएंगे तो कोई हमें रोक नहीं पाएगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दो साल पहले मुझे कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया और मैं प्रदेश में जगह-जगह जा रही हूं और लोगों से मिल रही हूं। कुछ साल पहले उन्नाव में एक लड़की का बलात्कार हुआ था और उसके बाद उसको जलाया गया था और उसकी हत्या हुई थी। मैं उस लड़की के घर गई थी, उस लड़की के घर में उसकी भाभी थीं। उसकी छोटी बेटी को धमकाया गया, उसके परिवार को धमकाया गया और उसके पिताजी को पीटा गया। उसके बाद कई ऐसे हादसे हुए।

कांग्रेस का कोई नेता पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता : अनुराग ठाकुर

प्रियंका ने कहा कि हाथरस में एक लड़की का बलात्कार किया गया। रात में उसके अंतिम संस्कार में पुलिस प्रशासन ने उसके मां-बाप को देखने नहीं दिया गया। ललितपुर में किसानों ने आत्महत्या की वहां पर उस किसान की बेटी कविता ने बताया कि मेरी मां अकेली पड़ जाएगी। उसकी देखभाल कौन करेगा। नई-नई शादी हुई थी। मेरे मन में आया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर इतना अत्याचार हो रहा है। बार-बार यही दिखता है. जहां-जहां मैं जाती हूं वहीं ऐसी घटनाएं सुनने में आती हैं। हर जगह जहां पर महिला का शोषण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने एक महिला का घोषणा पत्र तैयार किया है। परिवर्तन लाना है, तो हम सब को एकजुट होकर लाना होगा हमें समझना होगा कि हम देश की आधी आबादी हैं। कोई हमें राजनीति में सीरियस क्यों नहीं ले रहा है? मुझसे दिल्ली में मिलने कोई क्यों नहीं आ रहा है। चाहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं या आशा बहू हों, आप बताइए अगर सारी महिलाएं एकजुट हो जाएं, कितना बड़ा परिवर्तन आ सकता है? हमें चाहिए विकास की राजनीति अगर इस देश की सारी महिलाएं एकजुट हो जाए और एक आवाज उठाएं और कहे कि अगर हमें ऐसा राजनीति दो तो क्यों नहीं देश की राजनीति बदल जाएगी।

हमने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति पहचानों और एकजुट हो जाओ हमने नारा दिया कि लड़की हूं लड़ सकती हूं एक घोषणा पत्र दिया बाकी पार्टियों ने इसके बाद घोषणा शुरू कर दी और आशा बहुओं का मानदेय कल परसों में ही बढ़ा दिया है। उनको पता चल गया है कि महिलाएं लड़ सकती हैं।

इसके पहले प्रियंका का महिलाओं और बच्चों ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

Tags: priyanka gandhiraibarelliy newsshakti samwadup news
Previous Post

कांग्रेस का कोई नेता पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता : अनुराग ठाकुर

Next Post

बढ़ती ठंड के चलते भगवान ने स्वेटर और शॉल पहनकर भक्तों को दिये दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post

बढ़ती ठंड के चलते भगवान ने स्वेटर और शॉल पहनकर भक्तों को दिये दर्शन

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 PCS अधिकारीयों का हुआ तबादला

29/06/2025
Greem Apple

डायबिटीज में रामबाण है इस रंग का सेब

15/09/2023
Ruckus before CWC meeting begins

CWC की बैठक शुरू होने से पहले हुआ हंगामा, ये दो नेता बने बवाल का कारण

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version