• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र रहा प्यासा और सूखा : डॉ. महेंद्र सिंह

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
0
dr. mahendra singh

dr. mahendra singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दशकों से पिछड़े बुंदेलखंड के लिए केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार रामबाण साबित हो रही है। बुंदेलखंड के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य करा रही है और उसके परिणाम भी दिखने शुरू हो गए हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से लेकर डिफेंस कारिडोर सहित दर्जनों परियोजनाएं बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली हैं। प्रदेश सरकार के पौने पांच साल में सात बड़ी परियोजनाएं पूरी हुई हैं और कई अन्य जल्द पूरी होने वाली हैं। इससे सिंचाई की सुविधाओं में भी इजाफा हो रहा है। इनके इतर, करीब डेढ़ दशक से लंबित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर मुहर लगने से सोने पर सुहागा साबित हो रही है।

केंद्र सरकार ने केन-बेतवा लिंक परियोजना पर बुधवार को कैबिनेट बैठक में मुहर लगाई है। बुंदेलखंड में घर-घर पानी और खेत-खेत पानी पहुंचाने वाली बहुप्रतीक्षित इस महत्वाकांक्षी परियोजना से 103 मेगावाट पन बिजली और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का भी लक्ष्य है। परियोजना से प्रदेश के बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर सहित कई जिलों के किसानों और लाखों लोगों को शुद्ध पेयजल की सौगात मिलेगी। इस परियोजना से बुंदेलखंड की सूखी धरती में पानी समाने से भूजल का स्तर भी ऊपर आएगा।

पूर्वांचल के विकास, व्यापार और रोजगार की धुरी बनेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के बीच 22 मार्च को समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। डबल इंजन की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस विजन को साकार कर रही है, जहां प्राय: सूखा पड़ता है और जिन इलाकों में पानी की भारी कमी है। इसके लिए नदियों को आपस में जोड़कर पानी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का विचार था।

दशकों से लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर योगी सरकार पूरा करा रही: सिंह

जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछली सरकारें किसान विरोधी थीं, उन्होंने कभी भी किसानों या आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र प्यासा और सूखा रहा। दशकों से लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर योगी सरकार पूरा करा रही है। बुंदेलखंड क्षेत्र में पौने पांच साल में सिंचाई की सात बड़ी परियोजनाएं पूरी होने से 2,16,666 हेक्टेयर से अधिक सिंचन क्षमता में बढोतरी हुई है और 2,28,345 से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में 12 परियोजनाएं पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत 44 वर्षों से लंबित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करने जा रहे हैं। इससे पूर्वांचल के 14.04 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता की वृदिध होगी और 29.74 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

Tags: bundelkhand newsup news
Previous Post

पूर्वांचल के विकास, व्यापार और रोजगार की धुरी बनेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

Next Post

रविवार से 15 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगी राशन की बूस्टर डोज

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
free ration

रविवार से 15 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगी राशन की बूस्टर डोज

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने महिलाओं के लिए स्व पंजीकरण एप का किया शुभारंभ

12/11/2022
हल्दी

हल्दी को ऐसे करें अलग-अलग तरीकों से इसका इस्तेमाल

11/07/2021

डेबिट-क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड होने पर नहीं होगा आपको कोई आर्थिक नुकसान

16/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version