• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में यूपी के लोगों को लगा महंगी बिजली का झटका, नए स्लैब में बढ़ेंगी दरें

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना काल में यूपी की जनता को मंहगी बिजली का झटका लगने जा रहा है। इसके लिए यूपी की बिजली कंपनियों ने नियामक आयोग में दाखिल प्रस्ताव में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का जिक्र किया है। कंपनियों ने श्रेणीवार उपभोक्ताओं के लिए लागू वर्तमान स्लैब जो 80 है, उसे 53 किया है। स्लैब में बदलाव के प्रस्ताव के साथ कोई दर नहीं दिया गया है।

उ.प्र. विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बिजली कंपनियों के प्रस्ताव का विरोध किया है। आयोग को प्रस्ताव देकर मांग की है कि बिजली दरों में 16 फीसदी कमी करके ही कंपनियों के प्रस्ताव पर विचार किया जाए।

बिजली कंपनियों की तरफ से पावर कारपोरेशन ने यह प्रस्ताव नियामक आयोग को दिया है। जिसकी सूचना मिलने पर उपभोक्ता परिषद ने आयोग में अपना जनहित प्रस्ताव दाखिल किया है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस मुद्दे पर नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह से बात की।

शक्तिकांत दास : अर्थव्यवस्था को मजबूती के रास्ते पर की जरूरत, सावधानी के साथ बढ़े आगे

उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं के साथ धोखा कर रही हैं। बिजली दर पर सुनवाई के बीच स्लैब बदलने की मांग के लिए जो प्रस्ताव दिया है, वह उचित नहीं है। स्लैब कम किए जाने से अधिक भार छोटे उपभोक्ताओं पर आ जाएगा। लिहाजा स्लैब बदलने के प्रस्ताव पर तभी विचार किया जाए जब बिजली दरों में 16 फीसदी की कमी हो।

परिषद ने अपने प्रस्ताव में लिखा है कि वर्ष 2019 -20 के टैरिफ आर्डर में बिजली उपभोक्ताओं का उदय व ट्रूअप में वर्ष 2017-18 तक करीब 13337 करोड़ रुपये बिजली कंपनियों पर निकल रहा है। इस धनराशि को उपभोक्ताओं को दिया जाना है। यह धनराशि अब कैरिंग कॉस्ट 13 प्रतिशत जोड़ कर करीब 14782 करोड़ रुपये हो गया है।

जिसे उपभोक्ताओं को दिया जाए तो करीब 25 प्रतिशत बिजली दरों में कमी आ जाएगी। वहीं बिजली कंपनियों के 4500 करोड़ रुपये के गैप को घटा दिया जाए इसके बाद भी बिजली दरों में 16 प्रतिशत की कमी होनी चाहिए।

 

Tags: During the Corona periodelectricelectricity companyelectricity ratesExpensive electric shocknew slab of electricityRegulatory Commissionthe people of UP suffered a costly electric shockthe rates will increase in the new slabUttar Pradeshउत्तर प्रदेशकोरोना काल में यूपी के लोगों को लगा महंगी बिजली का झटकानए स्लैब में बढ़ेंगी दरेंनियामक आयोगबिजली कंपनीबिजली का नया स्लैबबिजली दरेंमहंगी बिजली का झटका
Previous Post

शिवसेना सांसद संजय जाधव का इस्तीफा, बोले- पार्टी ने एनसीपी के आगे घुटने टेके

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले रिया ने मैनेजर जया साहा के किया था संपर्क

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
Next Post
sushant-riya chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले रिया ने मैनेजर जया साहा के किया था संपर्क

यह भी पढ़ें

Harish Salve

68 साल की उम्र में पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे बने दूल्हा, ये बनी हमसफर

04/09/2023
AK Sharma

खाली पड़े प्लाटों एवं भूखण्डों की साफ सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करें: एके शर्मा

09/11/2022
जेपी नड्डा JP Nadda

यह एनडीए की जीत का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है : जेपी नड्डा

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version