• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ के दौरान दरोगा व सिपाही को लगी गोली, दो बदमाश घायल

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
police encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक दारोगा और एक सिपाही घायल हो गए। साथ ही दो बदमाश भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दो दिन पूर्व गजरौला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े डेरी संचालक के यहां इन दोनों हथियार बंद बदमाशों ने लूट की थी।

दरअसल, शनिवार सुबह गजरौला थाना क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान काले रंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाश अतरासी की तरफ से फायरिंग करते हुए गजरौला की तरफ को निकले थे। अतरासी पुलिस द्वारा गजरौला पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश में जुट गई।

नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, पांच जवान शहीद

इस दौरान पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी। हाईवे पर पुलिस टीम को देख बदमाश तिगरी गांव के जंगल में पहुंच गए। बदमाशों को देख पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान बदमाशों की एक गोली दारोगा रजनीश कुमार के हाथ में लग गई, जबकि दूसरी गोली हेड कांस्टेबल मेघ सिंह सेम के पैर में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

आनन-फानन में अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल दारोगा, सिपाही व बदमाशों को सीएचसी गजरौला में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बदमाशों की पहचान रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ पुत्र इम्तियाज अली निवासी राजपुर थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ व दिलशाद पुत्र असलुफ निवासी घूघराला थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी सुनीति तुरंत कांकाठेर को जाने वाले तिगरिया मार्ग पर पहुंचीं, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। वहां मौका-मुआयना करने के बाद एसपी सीधे हायर सेंटर पहुंचीं और घायल दारोगा रजनीश कुमार व हेड कांस्टेबल मेघ सिंह सेम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मौत भी जुदा नहीं कर सकी बुजुर्ग दंपत्ति को, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

एसपी सुनीति ने बताया कि गजरौला पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में हथियार के दम पर एक डेयरी संचालक के यहां लूट की थी और फरार हो गए थे। दोनों बदमाश 25-25 के इनामी हैं। इनके पास से दो तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। दोनों पर लूट और दुष्कर्म जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में एक दारोगा वा एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गए हैं। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। सभी का इलाज चल रहा है।

Tags: crime newsPolice Encounterup news
Previous Post

संघ हमला करना सिखाता है, अहिंसक आंदोलन किसान को निडर बनाता है : राहुल

Next Post

मादक तस्कर को STF ने बरेली से किया गिरफ्तार, 52 लाख रुपए की अफीम बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
drug dealer arrested

मादक तस्कर को STF ने बरेली से किया गिरफ्तार, 52 लाख रुपए की अफीम बरामद

यह भी पढ़ें

swiss bank

इस Swiss Bank के 18000 से ज्यादा अकाउंट का डेटा लीक, मचा हड़कंप

21/02/2022
बिहार में कोरोना

बिहार में कोरोना के 1592 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1.64 लाख से अधिक

17/09/2020
दिल्ली दंगा

दिल्ली दंगा : चार्जशीट में येचुरी, अपूर्वानंद जैसे बड़े नाम, लगा साजिश रचने का आरोप

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version