• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड काल में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देकर अधिकारियों ने दी विकास काे गति : मनोज कुमार

Writer D by Writer D
06/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश प्रादेशिक विकास सेवा संगठन’ के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रादेशिक सेवा के अधिकारियों ने कोविड जैसी महामारी में बेहतर कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें स्थापित करने का सराहनीय कार्य किया है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उप्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा मनरेगा के माध्यम से प्रादेशिक विकास सेवा के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने का कार्य किया है।

इन्हीं सेवाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की संभावनाओं को और विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा कार्य हुआ जिसके लिए केंद्र सरकार से प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है, जिसके लिए आप सभी अधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण, पक्की सड़कों का निर्माण, तालाबों एवं नदियों को पुनर्जीवित कर अन्य प्रदेशों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराकर स्वावलम्बी बनाने का कार्य किया जा रहा है। सिर्फ कागजों पर समूह की महिलाओं का नाम नहीं लिखा जा रहा बल्कि उन्हें हकीकत में लाभ हो इसके लिए सरकार लगातार नई योजनाएं ला रही है। टीएचआर के तहत 200 प्लांट लगाये जा रहे हैं, जिससे समूह की महिलाएं आईडीएस का उत्पाद बनाकर 15 से 20 करोड़ रूपये का वार्षिक उत्पादन करेंगी। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बिजली का बिल भी एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक-एक बीसी सखी चयनित की गयी हैं। अपर मुख्य सचिव ने संगठन के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण जनता के लिए बनाई गयी योजनाओं को तीव्र गति से उन्हें उपलब्ध करायें।

पिरान्हा मछली के हमले में चार लोगों की मौत

इस अवसर पर ग्राम्य विकास आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में लगभग दो तिहाई आबादी गांवों में निवास करती है इसलिए आवश्यक है कि गांवों का विकास तेजी से किया जाये, जिससे प्रदेश को समृद्ध एवं सशक्त बनाया जा सके। ग्रामीण क्षेत्र में जनसामान्य के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उनके जीवन में खुशहाली लाकर प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाने में प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की अहम भूमिका है। इसके पूर्व, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मथुरा प्रसाद मिश्र ने और धन्यवाद ज्ञापन संगठन महामंत्री जन्मेजय शुक्ला ने किया।

Tags: Lucknow Newsmanoj kumar sinhaup news
Previous Post

पिरान्हा मछली के हमले में चार लोगों की मौत

Next Post

नितिन गडकरी ने अयोध्या की 84 कोसी मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग किया घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी याेगी सरकार, वित्तीय वर्ष में अब तक 30 हजार से अधिक को मिला अनुदान

20/08/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

20/08/2026
Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.
Main Slider

योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय

20/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की उत्कृष्ट कार्यशैली का असर, संस्थागत प्रसव बढ़ने से मातृ मृत्युदर में आई बड़ी गिरावट

20/08/2026
Sai River
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के सरोजनी नगर व मोहनलालगंज से गुजरने वाली सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने की कवायद तेज

20/08/2026
Next Post

नितिन गडकरी ने अयोध्या की 84 कोसी मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग किया घोषित

यह भी पढ़ें

आज फिर बढ़त के साथ सेंसेक्स ने छुआ 38,400 का आंकड़ा

14/08/2020
LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

12/04/2024
Anand Bardhan paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

02/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version