• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में भी यूपी में जमकर बही ज्ञान की ई-गंगा : डॉ. दिनेश शर्मा

Desk by Desk
27/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में जब सारी दुनिया ठहर सी गई थी। उस दौर में भी यूपी में ज्ञान की ई-गंगा जमकर बही है। कोरोना का कहर भी प्रदेश में ज्ञान के प्रसार को रोक नहीं सका है। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कोरोना काल में ई-शिक्षा की  ऐसी अनूठी पहल की कि छात्र छात्राओं की शैक्षिक प्रगति की रफ्तार  पूर्व  की तरह ही बनी रही।

विभाग की इस पहल ने शिक्षा के दीप की लौ से बच्चों के रोशन होने की जो व्यवस्था की वह देश के लिए माडल सी बन गई। डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार इस बात के लिए कटिबद्ध थी कि कोरोना  की छाया  शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित नहीं करे। इसमें सरकार ने सफलता हासिल की है। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने हर संभव उपाय सरकार ने किया है और आगे भी करेगी क्योंकि ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए शिक्षित व दृढसंकल्पित युवाओं को तैयार किया जाना जरूरी है।  इसलिए शिक्षा व्यवस्था को  नया स्वरूप देकर सुचारू रखा गया। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने  लाकडाउन अवधि में  शिक्षण व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ई ज्ञान गंगा कार्यक्रम एवं वर्चुअल स्कूल आरंभ किए।

20 अप्रैल 2020 से वर्चुअल कक्षाएं संचालित की गई । शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के 29.06 लाख ग्रुप बनाकर  67.73 लाख विद्यार्थियों को  लाभान्वित किया गया।  इसके साथ ही 01 मई  2020 से स्वयंप्रभा चैनल.22 पर कक्षा 10 व 12 हेतु  ई- कक्षाएं प्रारम्भ की गईं। 18 अगस्त  2020 से ई-ज्ञान गंगा कार्यक्रम कक्षा 10 और 12 हेतु दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर  एवं कक्षा 9 और 11 हेतु ई-विद्या.9 एवं 11 चैनल पर पाठ्यकमानुसार शैक्षणिक वीडियो का प्रसारण  किया जा रहा है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि आनलाइन शिक्षण प्लेटफार्म का उपयोग करने हेतु 1.48 लाख शिक्षकों को आनलाइन प्रशिक्षण  भी दिया गया है। कोरोना के समय की विषम परिस्थितियों को देखते हुए मूल पाठ्यकम 30 प्रतिशत कम किया गया है। शैक्षिक प्रगति का मासिक आनलाइन मूल्यांकन भी किया जा रहा है। अभी तक माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 1360 शैक्षणिक वीडियो निर्मित  किए जा चुके हैं।

इसके साथ ही  यू.ट्यूब चैनल.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा दीक्षा पोर्टल पर विषयवार शैक्षणिक वीडियो की उपलब्धता बनाई गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ई.पाठ्य पुस्तकें भी  उपलब्ध कराई गईं हैं। इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि  संसाधन के आभाव में कोई ज्ञान वंचित नहीं रहे।

आनलाइन पठन-पाठन  से वंचित विद्यार्थियों के लिए दूरस्थ शिक्षा सामग्री का विकास किया गया है।यह सामग्री मुद्रित कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने हेतु माध्यमिक विद्यालयों  भेजी गई। सामान्य कक्षाओं  के आभाव में होने वाली शैक्षणिक जिज्ञासाओं के समाधान हेतु टोल फ्री 18001805310 भी जारी किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 193 नये इण्टर कॉलेज का संचालन तथा  55 नये इण्टर कॉलेजों की स्वीकृति दी जा चुकी है।

शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, जल्द घोषित होंगी CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीखें

इसके साथ ही 30 बालिका छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है।  तकनीक के प्रयोग से बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन  बनाया गया है। नकल विहीन परीक्षा हेतु ऑन लाइन केन्द्र निर्धारण किया जा रहा है।  कक्षा 9 व कक्षा 11 का आधार सहित ऑन लाईन अग्रिम पंजीकरण  कराया जा रहा है।  परीक्षा कक्षों व परिसर में वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

वर्ष 2017 में मैनुअल तरीके से 11414 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए थे जबकि  ऑन लाइन तरीके से निर्धारण होने से वर्ष 2018 में परीक्षा केन्द्र 8549 वर्ष 2019 में 8354 परीक्षा केन्द्र तथा वर्ष 2020 में 7783 ही परीक्षा केन्द्र बने थे। वर्ष 2020 में परीक्षा केन्द्रों का वेबकास्टिंग के माध्यम से पर्यवेक्षण हेतु जनपद व राज्य स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई।

सोशल मीडिया के माध्यम से पारदर्शी व त्वरित शिकायत व सुझाव हेतु अभिनव तकनीक का प्रयोग किया गया। प्रदेश के इतिहास में पहली बार  वर्ष 2020 की परीक्षा की समय सारणी 10 माह पहले ही घोषित कर दी गई।  विशेषज्ञों की मदद से परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करने हेतु हेल्पलाइन की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने बताया कि कोविड के दौर में पूरी सुरक्षा के साथ कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने की व्यवस्था भी की गई है।

Tags: CBSECorona periodDr. Dinesh Sharmae-gangaआनलाइन शिक्षण प्लेटफार्मई-गंगाकोरोना कालडॉ.दिनेश शर्मायूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मासीसीटीवी कैमरे
Previous Post

ICMR ने जारी किया असिस्टेंट का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

Next Post

असम लोक सेवा आयोग ने निकाली कई पदों पर सीधी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
APSC

असम लोक सेवा आयोग ने निकाली कई पदों पर सीधी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें

प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न कर घुमाया

प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

26/09/2020
Ram Mandir

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
bjp

भाजपा का बूथ संपर्क अभियान आज से शुरू, योगी सरकार के काम-काज की करेगें चर्चा

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version