• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनैतिक पेंशन विभाग में भी लागू हो ई-आफिस प्रणाली : नंदी

Desk by Desk
07/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Nand Gopal Gupta nandi

नन्द गोपाल नन्दी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजनैतिक पेंशन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी‘ ने कहा है कि सभी स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों तथा उनके आश्रितों को मिलने वाली पेंशन/ सम्मान राशि का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सभी विभागीय सूचनाओं का आदान-प्रदान ऑनलाइन किया जाए।

श्री नंदी विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में राजनैतिक पेंशन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि गोल्डन कार्ड बनवाए जाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सुविधा प्रदान करने के लिए लखनऊ और मथुरा में संचालित होने वाले ‘सेवा सदनों’ को पीपीपी मॉडल के आधार पर विकिसित कराया जाए।

अमर शहीद सुबेदार सुधाकर सिंह के परिजनो को सौंपा 50 लाख का चेक

श्री नंदी ने कहा कि कई व्यक्तियों जो लोकतंत्र सेनानी की सम्मान राशि हेतु पात्र थे परंतु उनकी मृत्यु होने अथवा किसी अन्य कारणों से आवेदन नहीं कर सके उनकी पत्नी/पति को वर्तमान में सम्मान राशि नहीं मिल रही है, ऐसे लोकतांत्रिक सेनानियों के जीवित पति/पत्नी को सम्मान राशि तथा अन्य सुविधाएं देने के बारे में परीक्षण कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी के देहांत के बाद अगले दिन ही उनके आश्रितों  को सम्मान राशि स्वीकृत व अनुमन्य करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने राज्य स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों तथा लोकतंत्र रक्षक सेनानियों एवं उनके आश्रितों की सूची विभागीय वेबसाइट पर जनपदवार अपलोड करने के निर्देश दिए।

राजनीतिक पेंशन मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग में अधिकारियों/कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरे जाने की कार्रवाई प्रमुखता से सुनिश्चित की जाए। आई.जी.आर.एस. संदर्भों का त्वरित निस्तारण और अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने राजनीतिक पेंशन विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली तत्काल लागू करने के भी निर्देश दिए।

18 हजार की किसान से घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

राजनीतिक पेंशन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजन शुक्ला ने विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश में वर्तमान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 73 एवं उनके आश्रितों की संख्या 1235 इस प्रकार कुल संख्या 1308 है। इसी प्रकार लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की संख्या 5198 एवं उनके आश्रितों की संख्या 819 इस प्रकार कुल संख्या 6017 है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अथवा उनके आश्रितों को 20176 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें राज्य परिवहन की बसों में एक सहचर सहित निशुल्क यात्रा की सुविधा, राजकीय चिकित्सालयों में परामर्श परीक्षण, परिचर्या एवं निशुल्क भोजन की सुविधा प्राप्त है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मृत्यु पर राजकीय सम्मान देने के साथ अंत्येष्टि हेतु 12000 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों को 20,000 रुपयं प्रति माह सम्मान राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा उन्हें राज्य परिवहन की बसों में एक सहचर सहित निशुल्क यात्रा, राजकीय चिकित्सालय में परामर्श परीक्षण व निशुल्क भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु पर उन्हें राजकीय सम्मान प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों/सेनानियों की स्मृति में स्तंभों एवं स्मारकों का निर्माण एवं प्रतिमाओं की स्थापना भी विभाग द्वारा कराई जाती है।

किसानों को मिल रहा है ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई का लाभ : सूर्य प्रताप शाही

अपर मुख्य सचिव ने मंत्री महोदय को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और विभाग की छवि को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में राजनैतिक पेंशन विभाग के संयुक्त सचिव सूर्य कुमार, उपसचिव शिवराज कुमार यादव, उपसचिव लेखा किशोरी सिंह के अतिरिक्त विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: Nand Gopal Gupta nandiup newsup news in hindiUttar Pradesh News
Previous Post

अमर शहीद सुबेदार सुधाकर सिंह के परिजनो को सौंपा 50 लाख का चेक

Next Post

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
police encounter

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

gud mahotsav

नवाबों के शहर में छ्ह मार्च से शुरू होगा गुण महोत्सव, सीएम योगी करेंगे उद्धाटन

03/03/2021
Dead Body

हथिनी कुंड बैराज से बरामद हुआ आंध्र प्रदेश की महिला का शव

06/08/2021
Rahul Gandhi Assam visit cancelled

इन कारणों से रद हुआ राहुल गांधी का असम दौरा, तीन कार्यक्रमों में होना था शामिल

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version