• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले देश में रोज एक नया घोटाला आता था, आज ढूंढने पर भी नहीं मिला रहा : योगी

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में विपक्षी दलों के कार्य को लेकर उनके ऊपर जोरदार हमला बोला। गन्ना संस्थान के हाल में उन्होंने विपक्षी के देश तथा प्रदेश के कार्यकाल की भाजपा की सरकारों के कार्यकाल की तुलना की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब अमन-चैन दिखने लगा है। हमने कानून-व्यवस्था पर काफी जोर दिया है। पहले गुंडे सरकारी संपत्तियों को हड़पते थे। उनकी दहशत के कारण संभ्रांत परिवार अपनी बेटियों को स्कूल भेजने में डरते थे।

पहले तो प्रदेश में त्यौहार से पहले कर्फ्यू लगता था। अब अपराधियों को मालूम है कि राज्य सरकार का बुलडोजर खड़ा है। गुंडे, अपराधी, माफिया पहले गरीबों की सम्पत्ति हड़प लेते थे। बहन-बेटियों का जीना दूभर था। आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का एक माहौल है। सुरक्षा का वातावरण देने में हम इसलिए सफल हुए हैं क्योंकि डबल इंजन की सरकार चल रही है।

सरदार पटेल देश के एकता और अखंडता के प्रमुख शिल्पकार थे : CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले राम मंदिर का नाम लेने पर पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं। भाजपा ने इतना बड़ा काम किया है कि लोग हैरान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में आकर भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया है। अब तो गोली चलवाने वाले भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम देख रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब छद्म भेष में लोग अपने आपको रामभक्त बताएंगे।

भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया, हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। और मोदी जी मंदिर बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले बिजली सिर्फ तीन-जिलों में ही 24 घंटा तक मिलती थी। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली लगातार मिल रही है। इतना ही नहीं एक करोड़ 51 लाख से अधिक गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। जिससे कि वह लोग भी सुविधा का लाभ लें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि देश में अटल के कार्यकाल को छोड़ दें तो भारत और भारतीयता के बारे में कोई चर्चा नहीं करता था। गांव, गरीब, नौजवान, महिला, किसान, व्यापारी के बारे में कोई चर्चा करने को तैयार नहीं था। भाजपा की सरकार के 20214 से देश में तथा 2017 से उत्तर प्रदेश में आने के बाद फर्क बहुत स्पष्ट है। आप देख ही रहे होंगे कि 2014 के पहले भारत क्या था और 2014 के बाद भारत आज कहां है। 2014 के पहले भारत के अंदर अविश्वास, अराजकता, अव्यवस्था और असुरक्षा का वातावरण था। 2014 के पहले देश के अंदर रोज एक नया घोटाला आता था। अब तो लोगों को ढ़ूंढने पर भी घोटाला नहीं मिल रहा है।  देश के अंदर सैकड़ों संस्थाओं का नामकरण नेहरू खानदान के नाम है। लेकिन महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण हमारी सरकार ने किया। बहराइच मेडिकल कॉलेज का नाम महाराज सुहेलदेव के नाम पर हमारी सरकार ने किया। फर्क साफ है। एक राष्ट्ररक्षक के रूप में, हिन्दू रक्षक के रूप में महाराज सुहेलदेव को सम्मान देता है, और दूसरा अपने वोटबैंक खिसक न जाए इसलिए महाराज सुहेलदेव का नाम ही नहीं लेते हैं

Tags: cm yogigoogle newsHindi Samacharlucknow nespolitical newsUP Assembly Election 2022UP PoliticsYogi News
Previous Post

बसपा के लोग ‘बरसाती मेंढकों’ को पार्टी से दूर रखें : मायावती

Next Post

राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक हुए पुनीत राजकुमार, CM ने माथा चूमकर दी अंतिम विदाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक हुए पुनीत राजकुमार, CM ने माथा चूमकर दी अंतिम विदाई

यह भी पढ़ें

Arrested

‘रोहित’ बन लड़कियों को फंसाता था मुजाहिद, अश्लील फोटो भेजकर करता था ब्लैकमेल

26/08/2022
CM Vishnudev Sai

साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय ने सुनी जरूरतमंदों की बातें

27/06/2024
gangster

कांस्टेबल की हत्यारोपी दो महिला सिपाहियों समेत 6 पर गैंगस्टर

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version