• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अर्थव्यवस्था का चैपट होना केन्द्र सरकार की दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों का कुप्रबंधन : पायलट

Desk by Desk
02/09/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थाान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में जीड़ीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में हुई नकारात्मक वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार की दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों एवं वित्तीय कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया हैं।

श्री पायलट ने आज कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीड़ीपी में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है जो कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि माइनिंग सेक्टर में 23.3 प्रतिशत, ट्रेड़, ट्रांसपोर्ट, होटल में 47 प्रतिशत, मैन्युफैक्चरिंग में 39.3 प्रतिशत, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 50.3 प्रतिशत तथा उत्पादन सेक्टर में 20.5 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है।

संतकबीरनगर : कोरोना के डर से युवक ने की आत्महत्या, छत से लटकता मिला शव

उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षों में जीड़ीपी की यह सबसे बड़ी गिरावट है। विश्व की प्रमुख देशों की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत में सबसे बड़़ी गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल सर्विस तथा यूटिलिटी सेक्टर में क्रमशः 5.3 एवं 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है जिसे उपरोक्त की तुलना में संतोषजनक कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बिना किसी तैयारी के लॉकड़ाउन का फैसला लिया गया, जिसका सीधा असर असंगठित क्षेत्र पर पड़ा, आर्थिक गतिविधियां एकदम बंद हो गई तथा सरकार की आर्थिक नीतियों का लाभ जनता को नहीं मिल पाया जिस कारण जीड़ीपी में इतनी भारी नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

मलाइका अरोड़ा ने एक्ने के लिए बताया ये खास घरेलू नुस्खा, लड़कियों के लिए है बेहद फायदेमंद

उन्होंने कहा कि जीड़ीपी के आंकडों से साबित हो गया है कि देश की अर्थव्यवस्था ऐसे दौर में पहुंच गई है जिसका बहुत बुरा प्रभाव आगामी समय में मजदूर, किसान, नौजवान सहित आम आदमी पर पड़़ने वाला है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को शीघ्र ही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Tags: #GST24ghante online.comeconomic policiesFinancial CrisisgdplockdownNational newspolitical newssachin pilotunlockअनलॉकआर्थिक नीतियांजीएसटीजीडीपीलॉकडाउनवित्तीय संकटसचिन पायलट
Previous Post

लालू जेल से चला रहे पार्टी, चुनाव आयोग करे हस्तक्षेप : सुशील

Next Post

गोवा में कोरोना के रिकॉर्ड 588 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post

गोवा में कोरोना के रिकॉर्ड 588 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में दो IPS अफसरोंका ट्रांसफर

09/03/2023
potli samosas

रंग खेलने के साथ ही लें गर्मागर्म पोटली समोसे का मजा

01/03/2023
Mango Kadhi

लंच या डिनर में लें गुजराती मैंगो कढ़ी का स्वाद, चाटते रह जाएंगे उंगलियाँ

18/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version